लखनऊ :
मस्तीपुर राजकीय हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के मस्तीपुर में स्थित राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी व प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी और मराठी नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। लयात्मक योग की मनमोहक प्रस्तुति ने भी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व छात्रों समेत मेधावी विद्यार्थियों तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका किरण यादव, पूर्व प्रधानाध्यापिका नूतन अलेक्जेंडर, ज्ञानेंद्र पांडेय,धर्मेंद्र सिंह,पूजा सिंह,आकांक्षा पाठक समेत छात्र-छात्राये मौजूद रही।
