लखनऊ :
फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव।।
दो टूक : मृतक की मां ने बहू व ससुरालीजनो पर बेटे की पिटाई के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग।।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र के डेहवा गांव में मगंलवार को युवक का शव घर के अंदर छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मां ने बहू समेत ससुरालीजनो पर बेटे से मारपीट के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाये जाने का आरोप लगाया।
मोहनलालगंज क्षेत्र के डेहवा गांव में मनोज(35वर्ष)अपनी पत्नी लवली व तीन बेटो मनीष,अनीश व अंकित के साथ अलग रहता था।मां मायावती ने बताया बीते रविवार को बहू लवली का किसी बात को लेकर छोटे बेटे छोटेलाल से झगड़ा हो गया था जिसके बाद बहू की शिकायत पर घर आयी पुलिस छोटे बेटे को पकड़कर थाने ले जाकर जेल भेज दिया था.
देर शाम काम से लौटे बड़े बेटे मनोज ने बहू लवली से नाराजगी जतायी तो दोनो में झगड़ा हो गया.जिसके बाद बहू ने अपने मायके में फोन कर दिया था.मगंलवार को बहू की मां व बहन बबली ने घर आकर बेटे मनोज से झगड़ा व मारपीट की थी.जिसके बाद बहू अपने दो बेटो को लेकर मां व बहन के साथ मायके चली गयी थी.दो बजे के करीब पोता मनीष घर के अंदर गया तो पिता मनोज का शव छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता देखा तो चीख पड़ा और घर से बाहर निकलकर पड़ोसियो व परिजनो को सूचना दी।जिसके बाद परिजन आनन फानन युवक मनोज को फंदे से उतरवाकर मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गये गये।जहां पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मां मायावती समेत परिजन बहू लवली व उसकी मां व बहन बबली पर बेटे की पिटाई कर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाने जाने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग को लेकर सीएचसी में हगांमा शुरू कर दिया।सूचना के बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने परिजनो को समझा बुझाकर शांत कराने के साथ ही पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाया,तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुये।जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा गया है,पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
मां ने दारोगा पर मारपीट का लगाया आरोप।
मां मायावती ने बताया बड़ी बहू लवली की शिकायत पर दरोगा घर आकर छोटे बेटे छोटेलाल को साथ ले जाने लगे जब परिजनो ने विरोध जताया तो दारोगा ने बहू संगीता की पिटाई कर दी थी ओर बेटे को साथ ले जाकर शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया था।मां समेत परिजनो ने मारपीट करने वाले दारोगा पर भी कार्यवाही की मांग की।
