लखनऊ :
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भदेसुवा मजरा रहीमनगर में मगंलवार की सुबह विवाहिता का सदिग्धं परिस्थितियों में फांसी के फंदे से शव लटका मिला।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाई ने दहेज की मांग को लेकर पति समेत नंनदो पर बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटकाये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्र भदेसुवा मजरा रहीमनगर में राममिलन यादव अपनी पत्नी ललिता यादव(35वर्ष) व दो बच्चो समेत मां व बहनो के साथ रहता था।पति ने बताया बीते सोमवार को खाना खाकर सभी सो गये.मगंलवार की सुबह पत्नी को कमरे में ना पाकर दूसरे कमरे में गया तो छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे के सहारे पत्नी का शव लटकता देखा तो उसके होश उड़ गये।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।वही जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ससुरालीजनो ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग की।भाई मनोज कुमार निवासी गंगाखेड़ा मजरा कनौसी थाना कृष्णानगर ने बताया उन्होने अपनी इकलौटी बहन ललिता का विवाह 2019 में राममिलन यादव से किया था ओर दहेज में बुलेरो कार समेत सारा सामान व नगदी भी दी थी।लेकिन दहेज में स्कार्पियो कार व दो लाख रूपये की मांग को लेकर बहनोई राममिलन व ननंद शांति,मालती,कांती आये दिन बहन को प्रताड़ित करती थी,जिसके चलते वो बहुत परेशान रहती थी।भाई ने आरोप लगाते हुये बताया दहेज की मांग ना पूरी होने से नाराज होकर पति व ननंदो ने बहन की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे से लटका दिया।इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुये तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
