मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

लखनऊ :राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में मोहनलाल गंज की छात्रा प्रतिभा ने देश में दूसरा स्थान पाया।||Lucknow:Pratibha, a student from Mohanlalganj, secured second place in the country in the national dance competition.||

शेयर करें:
लखनऊ :
राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में मोहनलाल गंज की छात्रा प्रतिभा ने देश में दूसरा स्थान पाया।
दो टूक :राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज क्षेत्र के हुलासखेड़ा कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा प्रतिभा शर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्यमेव जयते यूएसए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता के संस्थापक अप्रवासी भारतीय ओम वर्मा द्वारा प्रतिभा शर्मा को टैबलेट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभा की इस सफलता से विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि एवं लेखपाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभा को सम्मानित किया गया।
इसी विद्यालय की एक अन्य छात्रा दामिनी ने भी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दामिनी को स्कूल बैग व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।