लखनऊ :
फर्जी दस्तावेज से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाला आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना काकोरी पुलिस टीम फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने वाले आरोपी को आखिर कार गिरफ्तार करने मे कामयाब रही।
गिरफ्ता आरोपी मो0 हसीब स्थानीय थाने में दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहा था जिसके खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना ठाकुरगंज क्षेत्र आजद नगर निवासिनी श्रीमती सुरैय्या खातून पत्नी स्व०शाहब अहमद ने दिनांक 17.11.2024 को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा रखा था। इनका आरोप है कि ससुर व उनके भाईयों के नाम की जमीन को भू माफिया मो०हसीब पुत्र मज्जे उर्फ अब्दुल हफीज ने कूटरचना कर लाभ कमाने के उद्देश्य हेतु फर्जी व्यक्तियों को खडा करके कीमती जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा लिया और जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 298/24 धारा 419/420/467/468/471/506/120ब भा०द०वि० बनाम मो०हसीब पुत्र मज्जे उर्फ अब्दुल हफीज निवासी 34 ताडतला कस्बा व थाना काकोरी लखनऊ आदि 05 के खिलाफ विवेचना के क्रम में अभि० के विरूद्ध आरोप प्रमाणित होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किया गया अभि० के दस्तयाब न होने पर मा०न्यायालय से एनबीडब्ल्यू प्राप्त कर अभि० की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे इसी क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनाँक 03.02.2026 को समय 17.49 बजे लखनऊ हरदोई रोड शाही पैलेस के पास से अभि० को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
