लखनऊ :
दूध मे पानी का विरोध करना फौजी को पड़ा भारी,मिली लाठियां,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग घोषियाना में दूध में पानी की मिलावट का विरोध करना एक ग्राहक को भारी पड़ गया, जब मिलावट खोरों ने उन्हें लाठियों से पीटा। पीडित ग्राहक की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 5 निवासी नायब सूबेदार बृजेश कुमार ex आर्मी अपने परिवार के साथ रहते है । इन्होंने थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि 6 फरवरी की सुबह अपने बेटे दीपक यादव के साथ दूध लेने घोसियाना कालोनी में सानू पुत्र सन्दीप के यहाँ दूथ लेने गए हुए थे दूध लेते वक्त पानी की सिकायत करने पर दुधारा सोनू ने गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर उसने लाठी डण्डों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी मारपीट के दौरान अन्य लोग मोहल्ले के इकट्ठे हो गये और लाला नाम के व्यक्ति ने सोनू की वाकलत करते हुए मारपीट किया। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर डायल 112 की तीन गाड़ी पुलिस पहुची तब कही जाकर जांन बची।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने फौजी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दे यह घटना खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ आवाज उठाने पर मिलने वाली गंभीर प्रतिक्रिया को दर्शाती है। IPC की धारा 272 के तहत, बिक्री के लिए रखे गए खाद्य या पेय पदार्थ में मिलावट करना एक दंडनीय अपराध की श्रेणी मे आता है। पुलिस के साथ खाद्यान्न औषधीय विभाग को भी मामले को संज्ञान मे लेते हुए विधिक कार्रवाई करनी चाहिए जिससे उपभोक्ताओं मे सुचिता बनी रहे।
