लखनऊ :
गृह मंत्रालय मे नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, FIR दर्ज।।
पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की मिली धमकी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग कुम्हार मण्डी मे रहने वाली महिला से जालसाजों ने गृहमंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर षड़यंत्र करके एक साजिश के तहत धोखाधड़ी कर फर्जी साक्षात्कार हेतु दिल्ली बुलाकर कूटरचित पत्र देकर सत्रह लाख पैसठ हजार समेत 8 तोला सोने के जेवर हड़प लिया है नौकरी न मिलने पर पीडिता द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर ठगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और मौका पाते रुम खाली कर फरार हो गए। लाचार पीडिता ने स्थानीय थाना समेत सीनियर पुलिस अधिकारियों के यहाँ तहरीर देते हुए शिकायत किया। पुलिस ने जांचोपरांत पीडिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र
कुम्हार मण्डी, समीप नेपाली दुर्गा मन्दिर, तेलीबाग की रहने वाली सुधा सिंह पुत्री श्री श्याम सुन्दर परिवार के साथ रहती है। वहीं पास मे रहने वाली श्रीमती गीतांजली सिंह पत्नी जीतेन्द्र सिंह पुत्री सुभाष सिंह निवासिनी-591TRA/284 कुम्हार मण्डी, समीप बाल विकास स्कूल तेलीबाग, थाना-पीजीआई, लखनऊ से बाजार आते जाते एक दूसरे से परिचय हुआ।
पीडिता सुधा सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पास के मोहल्ले मे र ने वाली गीतांजली सिंह व उसके माता-पिता ने जीतेन्द्र सिंह नाम के ब्यक्ति से परिचय कराया और बताया था कि जीतेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह, मूल निवासी ग्राम कुन्दौली, पोस्ट भीतरगाँव, जनपद कानपुर के रहने वाले है और दिल्ली में यह मंत्रालय में उच्च अधिकारी के पद पर कार्यरत है। जीतेन्द्र सिंह ने फोन करके बताया कि करोना काल के समय की कुछ भर्तिया गृह मंत्रालय व चुनाव आयोग दिल्ली में अन्दरुनी लोगों के लिए निकली थी जो खाली पड़ी है अगर कोई इच्छुक हो तो कम पैसे में नौकरी लग जाएगी। जिस पर पीडिता ने छोटे भाई नरेन्द्र सिंह जो कि विकलांग और बेरोजगार है उसकी नौकरी हेतु कहा तो जीतेन्द्र सिंह ने पेशगी के तौर पर रू0 25,000/- मुझसे दिनांक 21.01.2023 को गूगल पे/पेटीएम से लिए थे। मेरे द्वारा गीतांजली सिंह व उनके माता-पिता से बात करके बताने पर उन लोगों ने आश्वासन दिया कि जितना रुपया माँग रहा है दे दो उसने कई लोगों की नौकरी लगवाई है। इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि अगर नौकरी नहीं लगी तो सारा पैसा हम वापस कर देगें। इस प्रकार जीतेन्द्र सिंह ने कभी स्वयं एवं कभी अपनी सास के माध्यम से मुझसे रु० 8,25,000/- ले लिया। जिसका प्रपत्रीय साक्ष्य मेरे पास सुरक्षित है। जीतेन्द्र सिंह व गीतांजली सिंह ने मेरे मौसेरे भाई वीरेन्द्र सिंह, संजय खड़का, वर्षा राना तथा रजनीश राना को भी नौकरी लगवाने के नाम पर साजिश के तहत रुपयो को मेरे एकाउण्ट में मंगवाकर मुझसे प्राप्त कर लिए है इस प्रकार जीतेन्द्र सिंह एवं गीतांजली सिंह ने रू0 15,65,000/- (रुपया पन्द्रह लाख पैसठ हजार) गूगल-पे व पेटीएम से अपने खाते से ट्रांसफर कराकर प्राप्त किया है। जिसका भी साक्ष्य मेरे पास सुरक्षित है काफी समय बीत जाने पर भी जब नौकरी नहीं लगी और गीतांजली सिंह व जीतेन्द्र पर दबाव बनाया तो मेरे आई नरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, संजय खडका, वर्षा राना, रजनीश राना व अन्य कई लोगों को अप्रैल 2025 में इण्टरव्यू के लिए अलग-अलग तिथि में दिल्ली में बुलाया और बिना इण्टरव्यू के ही यह कहकर वापस भेज दिया कि अन्दरुनी भर्तिया थी। इण्टरव्यू की तिथि के सम्बन्ध में दिया गया पत्र मेरे पर सुरक्षित है। पुनः दिनांक 13.06.2025 को शास्त्री भवन दिल्ली के अन्दर ले जाकर फर्जी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन भी करवाया। मैं पक्षघात (पैरालायसिस) होने के कारण ठीक से चल नहीं पाती हूँ जिस कारण मुझको विकलांग का प्रमाण पत्र सीएमओ आफिस से बनवाने हेतु झूठा आश्वासन देकर गीतांजली सिंह व उसकी मा मेरे घर आकर रुपया तीन लाख नगद ले गए जुलाई 2025 में जीतेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट दिलवाने के नाम पर मेरा लगभग 8 तोला सोने का जेवर गिरवी रखकर पैसा जमा करने हेतु कहकर हडप लिया, परन्तु विकलांगता का प्रमाण पत्र नहीं बना और न ही फ्लैट का आवंटन मेरे नाम हुआ। नौकरी न लग पाने पर जब मेरे द्वारा उन पर दबाव डालकर पैसा वापस मांगा गया तो उसने अपने हस्ताक्षर करके रुपया 1,00,000/- का चेक दिए जो कि अनादरित हो गए है।
कुछ दिन पूर्व मालूम चला कि इन दोनों पति-पत्नी ने हमारे अलावा तेलीबाग में कई लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा है और पैसा वापस मांगने पर खाली बैंक एकाउण्ट के चेक दे दिए है जो कि अनादरित हो गए है। जब मैं, नरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह व अन्य लोग उसके निवास स्थान पर गए तो पता चला कि यह मकान गीतांजली की माता-पिता का है तथा गीतांजली व जीतेन्द्र सिंह अपना सामान लेकर लोगों का पैसा हड़प करके गुड़गाँव जीतेन्द्र सिंह के पास भाग गई है। मैं उनके गुडगाँव स्थित किराये के आवास पीसी 202 एल्डिको ऐकोलेड सोहना जी.डी. गोयनका वर्ल्ड स्कूल गुडगांव पिन-122103 में अपने नौकरी लगवाने के बहाने हड़पे गए रुपये मांगने गई तो मुझको जीतेन्द्र सिंह व गीतांजली से रुपये वापस करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गीतांजली सिंह, जीतेन्द्र सिंह, गीतांजली के माता-पिता ने एक साजिश के तहत धोखाधड़ी कर मेरा (सुधा सिंह) रु0 17,65,000/- (रुपया सत्रह लाख पैसठ हजार) तथा 8 तोला सोने के जेवर हड़प लिया है।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने पीडिता सुधा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जालसाजो की तलाश शुरु कर दी है।
मेरे पास सभी साक्ष्य सुरक्षित है तथा माँगे जाने पर अन्य लोगों को दिए गए चेकों को भी साक्ष्य हेतु प्रस्तुत कर सकती हूँ। गीतांजली सिंह का मोबाइल नं0- 74709XXXXX तथा जीतेन्द्र सिंह का मोबाइल नं0-63931XXXXX है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थिनी की सूचना दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। लखनऊ दिनांकः 13.11.2025 प्रार्थिनी हस्ताक्षर अंग्रेजी अपठनीय (सुधा सिंह) पुत्री श्री श्याम सुन्दर निवासी मन-591/81 कुम्हार मण्डी, समीप नेपाली दुर्गा मन्दिर, तेलीबाग, थाना पीजीआई, जिला- लखनऊ, उप मो0नं0- 90266XXXXX, 80093XXXXX नोट मुकदमे की कायमी व तहरीर की।
