अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी से की अहम बैठक, दिल्ली में स्थायी कार्यालय भवन की मांग को मिला समर्थन!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
नई दिल्ली।
दो टूक:: दक्षिण दिल्ली से सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के दिल्ली स्थित आवास पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के सात प्रदेशों के प्रतिनिधिमंडल ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री हरिश्चंद्र भाटी ने किया। बैठक की अध्यक्षता मोहनलाल वर्मा ने की, जबकि संचालन सुनील भाटी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी को महासभा का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन की सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने महासभा का परिचय देते हुए बताया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा देश की आज़ादी से भी पुरानी संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1908 में हुई थी। उन्होंने कहा कि यह महासभा एक समर्पित सामाजिक एवं परोपकारी संगठन है, जो शिक्षा, सामाजिक उत्थान, जनसेवा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने संबोधन में महासभा की गतिविधियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर शिक्षा सहायता, आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामाजिक जागरूकता अभियान, युवाओं के मार्गदर्शन एवं विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर जनपद में संगठन को मजबूत आधार, संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के लिए एक स्थायी कार्यालय भवन की मांग को लेकर चर्चा करना रहा। अशोक भाटी ने स्पष्ट किया कि स्थायी कार्यालय बनने से महासभा की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और व्यापक स्तर पर संचालित किया जा सकेगा, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं महाराष्ट्र से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में
राजपाल कसाना, राजेंद्र लोहिया, सुभाष गुर्जर, बृजमोहन गुर्जर, होतम सिंह गुर्जर, राम बहादुर सिंह गुर्जर, देवेंद्र सिंह गुर्जर, शैतान सिंह गुर्जर, देवराज भड़ाना, मनोज गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, के.पी. मावी, सुरेंद्र नागर, कर्मवीर तोमर, विजयपाल कसाना, बबली कसाना, जयप्रकाश विकल, डॉ. लालबहार, शोबिंद्र भाटी, के.पी. कसाना, मनवीर सिंह नागर, प्रमोद भाटी, नामित भाटी, अशोक भाटी, गजेंद्र रेक्सवाल सहित अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि माननीय सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महासभा की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर इस प्रस्ताव को डीडीए के समक्ष रखा जाएगा और आवश्यक स्वीकृति दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
यह बैठक समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल मानी जा रही है।।
