बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

लखनऊ :महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।||Lucknow:A man accused of raping a woman has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ :
महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले मे  नामजद युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि दोस्त से मिलने आयी महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाना एवं धमकी देने का मामला है।
विस्तार :
इस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना चिनहट पर महिला ने 217 फरवरी को तहरीर देते हुए बताया कि अपने पुरुष मित्र से मिलने आयी हुई थी उसके न मिलने पर उसके दोस्त अनुज यादव द्वारा अकेला पाकर कमरे पर जबरन शारीरिक संबंध बनाया विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मिली तहरीर के आधार पर थाना चिनहट पर मु0अ0सं0-091/26 धारा 64(1)/351(3) बीएनएस मुकदमा दर्ज प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत देखते हुए मामले छानबीन के दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनुज यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी गोविन्द नगर थाना सम्पूर्णा नगर जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र लगभग 21 वर्ष (हाल पता ग्राम मटियारी थाना चिनहट लखनऊ) को निकट फल मंडी, कठौता झील के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी युवक के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए सक्षम न्यायालय भेजा गया।