बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

लखनऊ :शराब ठेका के विरोध मे धरनारत ग्रामीण,लम्बी वार्तालाप के बाद भी नही बनी बात।||Lucknow:Villagers stage protest against liquor contract; no agreement reached even after lengthy negotiations.|||

शेयर करें:
लखनऊ :
शराब ठेका के विरोध मे धरनारत ग्रामीण,लम्बी वार्तालाप के बाद भी नही बनी बात।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्तगोल्फ सिटी क्षेत्र पासिन ढकवा गॉव मे स्थित देशी शराब दुकान के विरोध में गॉव सासियों के द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन को खत्म करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के किसान नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई लम्बी वार्ता बेनतीजा रही। ग्रामीण तत्काल प्रभाव से शराब ठेका बंद करने की मांग पर अड़े हुए हैं
विस्तार :
पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र ग्राम पासिन ढकवा में क्षेत्रांतर्गत स्थित एक देशी शराब दुकान के सामने भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के पदाधिकारीगण द्वारा उक्त दुकान को तत्काल बंद कराए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा दुकान के समक्ष अवरोध उत्पन्न करते हुए आमजन के आवागमन एवं क्रय-विक्रय कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण के संबंध में प्रशासन एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा कई चरणों में वार्ता की गई लेकिन कोई नतीजा नही निकला । 
आबकारी विभाग की ओर से इंस्पेक्टर विवेक सिंह, रजनीश प्रताप सिंह,अरविंद बघेल एवं श्रीमती रिचा सिंह तथा प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज, प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा धरनारत पदाधिकारियों से निरंतर संवाद स्थापित कर समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
आबकारी विभाग द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि नियमानुसार 31 मार्च के उपरांत उक्त दुकान को स्थानांतरित/हटाने की कार्यवाही की जाएगी। तथापि किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारीगण, जिनमें रामसेवक (प्रवक्ता), चंद्रप्रकाश (जिलाध्यक्ष), सूरज रावत (पूर्व प्रधान, हसनपुर खेवली) आदि शामिल हैं, तत्काल प्रभाव से दुकान बंद कराए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं तथा वार्ता के उपरांत भी सहमति बनाने को तैयार नहीं हैं।
स्थिति की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा निरंतर संवाद के माध्यम से मामले का विधिसम्मत एवं शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।*