बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

लखनऊ : कैण्ट पुलिस ने शातिर चोर किया गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद।||Lucknow: Cantonment police arrested a notorious thief and recovered goods worth lakhs.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कैण्ट पुलिस ने शातिर चोर किया गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद।
●गिरफ्तार युवक पर एक से अधिक अपराधिक मामले है दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कैण्ट पुलिस ने एक पेशावर चोर गिरफ्तार कर 
लाखों रुपये के जेवरात समेत मोबाइल व नगदी बरामद किया। गिरफ्तार हिमांशु थारू उर्फ संजू बाबा 13 आपराधिक मुकदमों में फरार चल रहा था पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना कैण्ट मे दर्ज चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय मुखबिर तंत्र की सहायता से शातिर चोर की पहचान करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया।
जिसके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल, मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद की गई है। गिरफ्तार हिमांशु थारू उर्फ संजू बाबा, पुराना नटखेड़ा, देसी ठेके के पास, तेलीबाग, थाना पीजीआई, लखनऊ का रहने वाला है।
●बताते चले कि श्रीमती आकांक्षा शुक्ला पत्नी वेदप्रकाश शुक्ला नि0 म0न0 594क/1211, कटहरी बाग निलमथा कैण्ट ने स्थानीय थाने मे लिखित तहरीर देते हुए सूचना दी कि दिनांक 25.11.25 को  घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे रखे कीमती समान चोरी कर ले गया है।
 सम्बन्ध में सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/25 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस छानबीन मे जुट गई थी।
इसी बीच दिनांक 22.12.25 को शरद पाण्डेय पुत्र स्व० कमलेश कुमार पाण्डेय निवासी 594/251घा दुर्गापुरी कालोनी नीलमथा थाना कैण्ट ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि 31.12.25 को अज्ञात चोरो ने घर के अन्दर से जेबरात व नगदी चोरी कर ले गए है। जिसके  संबंध में सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/25 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत हुआ। उक्त अभियोगो की विवेचना उ0नि0  शान्तनु बालियान द्वारा सम्पादित की जा रही है उक्त घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी व अन्य साक्ष्यो को एकत्रित करते हुए अभियुक्तो को चिन्हित कर थाना कैण्ट टीम द्वारा दिनांक 17.02.26 मुखबिर की सूचना पर नीलमथा जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया के पास से अभियुक्त हिमांशु थारू उर्फ संजू बाबा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल, मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमो में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
. गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
हिमांशु थारू उर्फ संजू बाबा पुत्र चंदीराम निवासी झोपड़पट्टी पुराना नटखेड़ा, देसी ठेके के पास, तेलीबाग, थाना पीजीआई, लखनऊ ।
●बरामदगी का विवरण-मु0अ0सं0 127/25 से सम्बन्धित मालः
02 पतली चैन (पीली धातु)
01 मांग टीका (पीली धातु)
01 टूटा गिलास (सफेद धातु)
01 प्लेट (सफेद धातु)
मु0अ0सं0 134/25 से सम्बन्धित बरामद माल।
01 मोटी चैन (पीली धातु),01 जोड़ी झुमका,02 लेडीज अंगूठी,02 जेंट्स अंगूठी,01 नथुनी,01 जोड़ी झाला,02 जोड़ी पायल (सफेद धातु),01 मोबाइल फोन (आईफोन एप्पल कम्पनी)01 सिम (एयरटेल),₹2000 नगद बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
●आपराधिक इतिहास ।
अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, अवैध शस्त्र व अन्य अपराधों के कुल 13 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें थाना गाजीपुर, थाना पीजीआई, थाना मड़ियांव एवं थाना कैण्ट शामिल हैं। अभियुक्त एक आदतन एवं शातिर अपराधी है।
1. मु0अ0सं0 192/25 धारा 305ए/317 (2) बीएनएस थाना गाजीपुर लखनऊ
2. मु0अ0सं0 204/25 धारा धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना गाजीपुर लखनऊ
3. मु0अ0सं0215/25 धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गाजीपुर लखनऊ
4. मु0अ0सं059/22 धारा 380/411 भदावि थाना पीजीआई लखनऊ
5. मु0अ0सं067/22 धारा 380/411/457 भदावि थाना पीजीआई लखनऊ
6. मु0अ0सं068/22 धारा 380/411/457 भदावि थाना पीजीआई लखनऊ
7. मु0अ0सं0140/22 धारा 380/411 भदावि थाना पीजीआई लखनऊ
8. मु0अ0सं0230/23 धारा 380/411/457 भदावि थाना पीजीआई लखनऊ
9. मु0अ0सं0709/23 धारा 380/411/457 भदावि थाना पीजीआई लखनऊ
10. मु0अ0सं0728/23 धारा 380/411/457 भदावि थाना पीजीआई लखनऊ
11. मु0अ0सं0674/24 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना मडियांव लखनऊ
12. मु0अ0सं0 127/25 धारा 305ए बीएनएस थाना कैण्ट लखनऊ
13. मु0अ0सं0 134/25 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस थाना कैण्ट लखनऊ