लखनऊ :
ई-रिक्शा पलटने से मासूम बच्चे की हुई मौत चालक गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना-महिगवां क्षेत्र अन्तर्गत गदेला गॉव के पास बेकाबू ई रिक्शा पलटने से चपेट मे आए मासूम बच्चा गम्भीर रुप से घायल हो गया आस पास मौजूद लोगों ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया और घायल को अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत मे लेकर पीडित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते सोमवार
संदीप पुत्र स्व0सुंदरलाल निवासी ग्राम गदेला कुनौरा थाना महिगंवा लखनऊ ने स्थानीय थाने पर ई रिक्शा चालक को पुलिस के सुपुर्द करते हुए लिखित तहरीर दी। बताया कि दिनांक 23 फरवरी को अदद ई-रिक्शा वाहन नं0 UP 32 WN 6827 के चालक दीपक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी लोनार करूआ पोस्ट सुलेमाबाद थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी उम्र करीब 22 वर्ष नशे की हालत में अपने ई रिक्शा को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीडित के भतीजे सूर्या पुत्र सुनील उम्र करीब 04 वर्ष के ऊपर अपना ई-रिक्शा पलट दिया जिससे घायल भतीजे की मृत्यु हो गई।
मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 281/105 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर ई रिक्शा चालक दीपक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
