गौतमबुद्धनगर: टैक्सी में लिफ्ट देकर करते थे चोरी: नोएडा पुलिस ने महिला सहित 3 मोबाइल चोर दबोचे, अर्टिगा कार व वीवो फोन बरामद!!
दो टूक//नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो युवक और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा टैक्सी कार और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
एसएमसी क्षेत्र से गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी 2026 को थाना फेस-2 क्षेत्र के एसएमसी नोएडा इलाके में चेकिंग के दौरान अभियुक्त
- विकास पुत्र महिपाल
- विवेक पुत्र बिनोद
- लक्ष्मी उर्फ रिया पुत्री हरपाल
को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से टैक्सी अर्टिगा (रजि. नं. यूपी 38 बीटी 1167) तथा एक चोरी का मोबाइल फोन वीवो वाई-31 बरामद हुआ।
लिफ्ट के बहाने बनाते थे शिकार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को टैक्सी में लिफ्ट देने के बहाने बैठाते थे और मौका मिलते ही उनके मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। गिरोह योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देता था ताकि किसी को संदेह न हो।
आरोपियों का विवरण
- विकास (19 वर्ष) – निवासी ग्राम केसपुरा, थाना मक्खनपुर, जिला फिरोजाबाद; वर्तमान में बसई, थाना फेस-3 में किराये पर रह रहा था।
- विवेक (21 वर्ष) – निवासी ग्राम नालादीप, थाना पिलुआ, जिला एटा; वर्तमान में नया गांव, थाना फेस-2 क्षेत्र में रह रहा था।
- लक्ष्मी उर्फ रिया (23 वर्ष) – निवासी ग्राम पीपलाबनपुर, थाना पिलखुआ, जिला हापुड़; वर्तमान में सेक्टर-63 क्षेत्र में निवासरत।
दर्ज मुकदमा
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 94/2026 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी
- अर्टिगा टैक्सी कार (यूपी 38 बीटी 1167)
- चोरी का मोबाइल फोन (वीवो वाई-31)
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। क्षेत्र में सक्रिय ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।।
