मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर गैंग का सक्रिय सदस्य गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नैचर गैंग का सक्रिय सदस्य गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम कसते हुए एक सक्रिय गैंग सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था और उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को सेक्टर-58 पुलिस टीम ने डी पार्क सदर के पास, मालखाना सी ब्लॉक सेक्टर-62 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रितेश शर्मा पुत्र अजय शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में पंजीकृत मु0अ0सं0-68/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसकी विवेचना थाना सेक्टर-24 द्वारा की जा रही है।

गैंग बनाकर देता था वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि रितेश शर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आम नागरिकों को निशाना बनाकर यह गैंग सुनसान स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात को अंजाम देता था।

अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से वह वांछित चल रहा था।

आपराधिक इतिहास भी रहा है लंबा

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की गंभीर धाराएं और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ सेक्टर-58 और फेस-3 थानों में संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी

  • 01 अवैध चाकू

मूल निवासी बिहार का, नोएडा में रह रहा था

गिरफ्तार अभियुक्त रितेश शर्मा (उम्र लगभग 32 वर्ष) वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी, सेक्टर-63 नोएडा में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास ग्राम पढेरी, पोस्ट पंजुआर, जिला सिवान, बिहार बताया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आम जनता की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।।