लखनऊ :
DCP आफिस से चंदकदम की दूरी पर खुलेआम बिक रहा गांजा।
दो टूक : चिराग तले अंधेरा की कहवता चरितार्थ करते हुए थाना पीजीआई क्षेत्र पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत वृन्दावन दक्षिण जोन DCP आफिस से चंद कदम की दूरी पर खुलेआम अवैध गांजा एक गुमटी मे धड़ल्ले से बीक रहा है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खास बात मुस्तैद पीजीआई पुलिस की नजर नही पड़ती है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक मौन तोड़ते हैं और कार्रवाई करते है।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक थाना पीजीआई क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 18 वृन्दावन योजना डिफेंस एक्सपो पावर हाउस के पास,एवं डीसीपी साउथ कार्यालय पीछे कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। गांजा माफिया एक नाबालिग युवक से गुमटी में खुलेआम गांजा बेचवा रहा है।जहाँ इस मार्ग से सिपाही,चौकी ईन्चार्ज,ईस्पेक्टर, एसीपी,डीसीपी का आवागमन दिन रात होता रहता है फिर भी किसी की नजर नही पड़ती है।पुलिस आवाजाही के बावजूद गांजे का यह अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति लंबे समय से पीजीआई थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानो में घूम घूम कर बेचवता है लेकिन पुलिस के हत्थे नही चढ़ता,पुलिस पुड़िया बेचने वालो गिरफ्तार अपना इति श्री कर लेती है। पुलिस अधिकारियों को
तत्काल मामले की जांच कर गांजा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।।
●देखें गांजा बेचते वायरल वीडियो ।
