मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

लखनऊ :सराई गुदौली गॉव मे आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन।|Lucknow:The third cricket tournament held in Sarai Gudauli village concluded.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सराई गुदौली गॉव मे आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन।
फाइनल मैच में बछरावां ने मारी बाजी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के विकास खण्ड गोसाईगंज क्षेत्र टूर्नामेंट सराई गॉव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को बछरावां टीम और दीपक रामदीनपुर से खेला गया जिसमें बछरावां टीम ने 8 विकेट से दीपक रामदीनपुर टीम को हराकर टूर्नामेंट का कप अपने नाम कर लिया। यह क्रिकेट टूर्नामेंट ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा डिंपल द्वारा आयोजित किया गया ।
विस्तार : 
लखनऊ के गोसाईगंज ब्लाक के ब्लाक प्रमुख विनय कुमार वर्मा डिंपल द्वारा
सराई गॉव मे आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। 
बछरावां टीम और दीपक रामदीनपुर के बीच खेला गया फाईल मैच में बछरावां की टीम ने 8 विकेट से दीपक रामदीनपुर को हराकर विजय हासिल की। 
इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ भाजपा विजय कुमार मौर्या एमएलसी इंजीनियर अवनीश सिंह, विशिष्ट अतिथि सत्यम पांडे प्रतिनिधि अध्यक्ष मोहनलालगंज महेश वर्मा पूर्व प्रधान शंभू नाथ पांडे विधानसभा संयोजक डी डी त्रिपाठी मंडल अमेठी महामंत्री पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश्वर, प्रधान प्रवेश वर्मा, प्रशांत वर्मा, ज्ञानू सिंह, कपिल वर्मा, प्रदीप वर्मा जी सोनू मिश्रा, प्रकाश कनौजिया क्षेत्र पंचायत सदस्य रहमतनगर एडवोकेट आमिर खान, पूर्व प्रधान शादाब खान अमरेंद्र भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट ऋषि मिश्रा जी समाजसेवी लाल लंबरदार पूर्व प्रधान शब्बीर मामू संतोष शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शहर शिवकुमार रावत जी राजेश वर्मा राजू अजय द्विवेदी प्रधान, सनी मिश्रा, डॉक्टर प्रीति सिंह, प्रेम हॉस्पिटल ओमप्रकाश लंबरदार, मोनू मीडिया गणेश शंकर वर्मा, भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार रावत मौजूद रहे।
सभी गणमान्य ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया।