अम्बेडकर नगर :
D M का सख्त एक्शन दो ग्राम प्रधानों की वित्तीय व प्रशासनिक शक्तियां की समाप्त।
।। ए के चतुर्वेदी ।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद में अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई की है। अकबरपुर ब्लॉक की ग्रामसभा सिकरोहर तथा टांडा ब्लॉक के ग्रामसभा फरीदपुर कुतबू के प्रधानों के विरुद्ध वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित दोनों ग्राम पंचायतों में सभी वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पंचायतों के सुचारु संचालन एवं विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई को जनहित में उठाया गया सख्त कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पंचायत निधियों के उपयोग एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस निर्णय से स्पष्ट संदेश गया है कि विकास कार्यों में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध प्रशासन कठोर रुख अपनाएगा और जनहित सर्वोपरि रहेगा।
