मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

लखनऊ :SGPGI की नवीन ओपीडी के सामने सड़क बनी आटो पार्किंग।।||Lucknow:The road in front of the new OPD of SGPGI has been converted into an auto parking lot.||

शेयर करें:
लखनऊ :
SGPGI की नवीन ओपीडी के सामने सड़क बनी आटो पार्किंग।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य शिक्षण संस्थान एसजीपीजीआई की नवीन ओपीडी के सामने की सड़क को आटो चालकों ने पार्किंग बना दिया है। जबकि संस्थान के अन्दर तमाम वाहन पार्किंग बनी हुई है। सुरक्षा मे तैनात सुरक्षा कर्मी भी इन्हे नही रोकते टोकते है। आटो पार्किंग बनी अतिक्रमण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है संस्थान के कर्मचारियों ने नराजगी जताई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई मे दूर दराज एवं अन्य प्रांतो लोग इलाज कराने के लिए आते है। इनके आवागमन के लिए संस्थान ने मुख्यमार्ग से कैम्पस ओपीडी, एवं अस्पताल तक परिवहन सुविधा दे रखी है। इसका फायद उठाते हुए आटो चालकों ने सवारी के लिए जहाँ-तहाँ आड़े तिरछे आटो पार्क कर पैदल चलना मुस्किल कर देते है क्या स्टाफ ,क्या मरीज व तीमारदार सबको समस्या पैदा कर देते। यह रोजाना की समस्या बन गई है। मंगलवार को किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया।
वही पीजीआई कर्मचारी महासंघ की पूर्व अध्यक्ष साबित्री सिंह सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि संस्थान के नवीन ओपीडी के बाहर आटो चालकों ने टेंपो स्टैंड बना दिया है एक 4:30 के बीच की वीडियो है किसी भी ऑटो में ड्राइवर नहीं है उनका इतना मन बढ़ गया है अन्दर जाकर के सवारी के लिए बुलाते है। संस्थान प्रबंध से शिकायत की गई लेकिन कोई फर्क नही पड़ा। जिम्मेदारों को Ac की आदत हो गई है कैमरा छोड़ने का मन नहीं करता है उनके सिक्योरिटी गार्ड भी आराम से फिर चेयर पर बैठे रहते हैं।
फिलहाल जिम्मेदार लोगों मामले को संज्ञान मे लेकर फैली अब्यवस्था को ब्यवस्थित कराऐं।