सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

गोण्डा- दुख: हरन नाथ मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में सामिल हुई अनेक महिलाएं

शेयर करें:
गोण्डा- दुख: हरन नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान महिलाएं कलश लेकर पैदल चल रही थी साथ में रथ पर सवार कथावाचक पुराण मनीषी परम पूज्य कौशिक जी महराज उनके साथ साधु संत और कथा के मुख्य यजमान डॉ राजेश कुमार पांडेय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा पांडे और भारी संख्या में भोले बाबा के भक्तगण हाथ में केसरिया झंडा लिए ओम नमः शिवाय का नारा लगाते हुए चल रहे थे। मंदिर से कलश यात्रा गुरुनानक चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा आईटीआई चौराहा होते हुए आरएन पाण्डे हॉस्पिटल श्री शिव महापुराण कथा स्थल पर पहुंची। बता दे कि 2 फरवरी से 10 फरवरी तक भव्य कथा दिन में 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वृंदावन से पधारे कथावाचक कौशिक जी महाराज श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को करा रहे है।