मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

मऊ :पुलिस ने ATM गैंग के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,सरगना फरार।||Mau:Police arrested five ATM gang members; the leader remains at large.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने ATM गैंग के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,सरगना फरार।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के साइबर थाना पुलिस ने एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक कार, एक पिलास, एक पेचकस, एक चाकू, एक दर्जन एटीएम कार्ड, कुल 09  मोबाईल फोन (05 किपैड व 04 स्मार्टफोन), एक ग्लू, दो फेवीक्वीक, एक मार्कर  व अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए अपराधी एटीएम में फेवीक्विक लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। गिरोह का सरगना फरार है जिसकी तलाश मे पुलिस टीमे लगी हुई है।
विस्तार
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि साइबर थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और साइबर सेल ने मिलकर इस गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। यह गिरोह बिहार का है इनका सरगना पटना मे रहता है जो पुलिस के गिरफ्त मे नही आया और इस गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिर है जब कोई व्यक्ति एटीएम में पैसे निकालने के लिए कार्ड डालता था तो गिरोह का एक सदस्य उसमें फेवीक्विक लगा देता था। दूसरा मदद के नाम पर गुमराह कर पासवर्ड जान लेता था। और खाते से पैसा निकाल लेता है।
पुलिस ने बिहार के इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपी बिहार के नेवादा जिले के रहने वाले है जिनका नाम दीपक कुमार, रीतिक कुमार,चन्दन कुमार,दयानन्द कुमार, अनीश कुमार है ।
 गिरोह ने अपराध से अर्जित धन से एक स्विफ्ट कार खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनके पास से मोबाइल फोन, फेवीक्विक, एक चाकू, 13 एटीएम कार्ड, पेंचकस और प्लास भी मिले हैं। इस गिरोह का सरगना पटना का रहने वाला है। पकड़े गए सदस्यों को 20 दिन की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने अब तक पांच घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनमें दो बलिया में और एक गोरखपुर में हुई है। अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
●बता दे - दिनांक 17.जनवरी को जनपद मऊ के NCRP पोर्टल पर एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें आवेदिका का एटीएम कार्ड चोरी करके जनपद मऊ के ही 01 बैंक एटीएम से रुपये चोरी कर लिये गये । आवेदिका से पूछताछ में आवेदिका द्वारा बताया गया कि भीटी चौराहे पर स्थित एक एटीएम मशीन में मेरा कार्ड फस गया था और जब कार्ड नहीं निकला तो मैं एटीएम रुम के अन्दर लिखे 01 नम्बर पर फोन कीं, जिसके थोड़ी देर बाद मेरा एटीएम कार्ड मशीन में से गायब हो गया था और करीब 10 मिनट के अन्दर ही मेरे एकाउन्ट से 20,500 रुपये निकाल लिये गये थे । आवेदिका द्वारा NCRP पोर्टल पर दर्ज कराये गये शिकायत में संदिग्ध मोबाईल नम्बर को भी दर्ज किया गया था, जिसकी जांच से ज्ञात हुआ कि उक्त मो0न0 का ही प्रयोग करके जनपद बलिया में  16 जनवरी को करीब 1,95,000 रुपये इसी तरह से एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाले गये है । इस सूचना पर जनपदीय साईबर सेल टीम द्वारा टीम गठन करते हुये घटना का सटिक व त्वरीत अनावरण के उद्देश्य से उक्त दोनो एटीएम रुम व आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की एवं सर्विलान्स व तकनीकी साक्ष्यों को प्रयोग से घटना में प्रयुक्त 01 वाहन प्रकाश में आया, जिससे अभियुक्तगण उक्त घटना कारित करने आते व जाते हैं । इसी क्रम में उक्त वाहन व वाहन सवार की जानकारी की जा रही थी कि  09 फरवरी समय करीब 09.30 बजे रात्रि को रामपुर चकिया अन्डरपास सर्विस लेन पर उक्त वाहन दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुये समय करीब 22.30 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
●एटीएम फ्राड़ का शातिराना अंदाज। 
इस्पेक्टर योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि
पुलिस पूछताछ मे गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि हम लोगों का एक प्रमुख लीडर है जो इनके गृह जनपद व पटना में रहकर इनको ऑपरेट करता है जिसके द्वारा हम लोगों को फर्जी सिम कार्ड व मोबाईल फोन देकर ATM फ्राड के लिये भेजा जाता है, उक्त व्यक्ति हम लोगो को इस काम की ट्रेनिंग दिया है और अपने साथ लेकर 15-20 दिन तक इस काम को करते हुये दिखाकर सिखाया है, जब हम लोग भी थोड़ा बहुत करने लगे तो वह हम लोगों को फर्जी फोन व सिम कार्ड देकर भेजता है, हम लोगों में से अनीश एटीएम रुम में जाकर दीवाल पर फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से लिख देता है जो नम्बर दयानन्द लेकर कार में रहता है, चन्दन जाकर के ATM मशीन में चुपके से फेवीक्वीक लगा देता है जब कोई व्यक्ति पैसा निकालने के लिये अपना एटीएम कार्ड मशीन में डालता है तो उसका ATM कार्ड मशीन में ही चिपक जाता है, वहीं पिछे खड़ा हमारा साथी दीपक उस व्यक्ति की मदद के बहाने उस व्यक्ति का एटीएम कार्ड निकालने का दिखावा करता है और जब एटीएम कार्ड नहीं निकलता है तब दीवाल पर लिखे कस्टमर केयर नम्बर पर फोन करने के लिये कहता है, हम पुलिस जन द्वारा पूछे जाने पर कि जब एटीएम चिपक जाता है तो तुम लोग कैसे एटीएम कार्ड निकाल कर चुरा लेते हो तब बता रहे हैं कि जो पेचकस, पिलास व चाकू मिला है उसी के मदद से हम लोग कार्ड को एटीएम मशीन से खींच कर बाहर निकाल लेते हैं और रितिक कार्ड को मशीन से बाहर निकाल लेता है, हम सब लोग अपनी इसी गाड़ी से वहां से तुरन्त भागकर पास के दूसरे एटीएम पर चले जाते हैं जहां हममें से कोई भी व्यक्ति जाकर पैसे निकाल लेता है । तत्पश्चात उक्त अभियुक्तगण से पूछे जाने पर कि तुम लोगो द्वारा कहां कहां अथवा मऊ एवं आसपास के जनपदों में घटना की गयी है तो बता रहे हैं कि साहब करीब 20-25 दिन पहले हम लोग बलिया में इसी तरह से एटीएम फ्राड करके करीब 1,95,000 रुपये चोरी किये, वहां रात में रुके थे, अगले दिन हम लोग रसड़ा के आगे मऊ के रास्ते पर एक बाजार में इसी तरह से एटीएम मशीन में चिपकाकर फिर चुराकर करीब 60 से 65000 रुपये चोरी किये, फिर मऊ में आकर इसी तरह से करीब 20000 रुपये की चोरी किये, फिर हम लोग उसी दिन मऊ से गोरखपुर जाते समय बड़हलगंज बाजार में इसी तरह से एटीएम फ्राड करके करीब 75000 रुपये चोरी किये थे । और पूछे जाने पर बता रहे हैं कि हम लोग अलग अलग राज्यों में भिन्न भिन्न स्थानों पर राह चलते इसी तरह से घटना करते हैं । आखिरी घटना के बारे में पूछने पर बता रहे हैं कि साहब  08 फरवरी को हम लोग एक व्यक्ति से इसी तरह से एटीएम फ्राड करके करीब 30000 रुपये चोरी किये थे । 
 गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का नाम व पता ।
1- दीपक कुमार पुत्र स्व0 राजाराम नि0 लखमोहना थाना नारदिगंज जनपद नवादा, बिहार । 
2- रीतिक कुमार पुत्र कुन्दन सिंह नि0 बदलपुर थाना नरहट जनपद नवादा, बिहार । 
3- चन्दन कुमार पुत्र राजेश सिंह नि0 सादीपुर थाना नारदिगंज जनपद नवादा, बिहार । 
4- दयानन्द कुमार पुत्र सुनील सिंह नि0 अतौवा जनपद नवादा, बिहार । 
5- अनीश कुमार पुत्र स्व0 शशीभूषण सिंह नि0 महाननपुर थाना नारदिगंज जनपद नवादा, बिहार ।
गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम-
1- निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह, साइबर क्राईम थाना, जनपद मऊ 
2- उ0नि0 श्री राजेश्वर पाण्डेय, साइबर सेल, जनपद मऊ 
3- हे0का0आ0 प्रतीक चन्द्र शुक्ल, साइबर क्राईम थाना, जनपद मऊ
4- का0 करन अभिषेक सिंह, साइबर सेल, जनपद मऊ 
5- का0 शरद मिश्र, साइबर सेल, जनपद मऊ
6- का0 प्रभात कुशवाहा, साइबर क्राईम थाना, जनपद मऊ
7- का0 प्रदीप पटेल, साइबर क्राईम थाना, जनपद मऊ