मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आजमगढ़ :पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय वीरेन्द्र यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा

शेयर करें:



गरीबों के दुःख और सुख के साथी थे पूर्व प्रमुख बीरेंद्र यादव : ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव 
 ।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
 दो टूक ,आजमगढ़ ।  जिले के  फूलपुर ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय वीरेन्द्र कुमार यादव की 10वीं पुण्यतिथि मंगलवार को ब्लाक परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान रक्त दान शिविर  का आयोजन किया गया ,और कम्बल का वितरण किया गया । 

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, उनके पुत्र मृगांग यादव ‘टाइगर’ तथा खंड विकास अधिकारी इशरत रोमिल सहित क्षेत्र के तमाम लोगो  ने स्वर्गीय वीरेन्द्र यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने “वीरेन्द्र यादव अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव ने किया। वक्ताओं ने स्वर्गीय वीरेन्द्र यादव के सामाजिक योगदान, जनसेवा और विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक जनप्रिय नेता बताया। वही ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने कहा कि हमारे पति स्वर्गीय बीरेंद्र यादव फूलपुर और पवई के ब्लाक प्रमुख रहते हुए सभी लोगो के सुख और दुःख में हमेशा सेवा के लिए समर्पित रहते थे ।

 स्वर्गीय बीरेंद्र यादव पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों  समर्थकों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही क्षेत्र की लगभग 500 गरीब एवं असहाय महिलाओं के बीच कंबलों का वितरण किया गया तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण यादव,  पूर्व अध्यक्ष राम सिंगार यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, प्रमोद कुमार यादव, रिजवान अहमद, मंशा यादव, मंगला यादव, राम लखन यादव, राजेश यादव गुड्डू, रामचन्द्र यादव, रूदल यादव, रामेश्वर यादव, अरविन्द अस्थाना, राजकुमार, गौरव यादव, रोहित कुमार, नकुल यादव, दिनेश चौरसिया, दीपक उर्फ सोनू यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । आयोजक मृगांक  यादव टाइगर ने आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट किया । 


 महादानियो ने किया रक्तदान

 आजमगढ़ जिले के  फूलपुर ब्लाक परिसर में पूर्व प्रमुख बीरेंद्र यादव की पुण्यतिथि पर मंगलवार को 1 दर्जन से अधिक लोगो ने रक्तदान किया । 

  इस अवसर प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव,भीमसेन यादव,दिनेश यादव ,जितेंद्र यादव,ओमप्रकाश यादव ,रोहित यादव,अर्पित मौर्य ,मोहम्मद आसिफ,दयाशंकर,लक्ष्मीकांत यादव,राम आसरे यादव,ओमकार यादव आदि लोगो ने रक्तदान किया।