।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील के गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल एक हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
टैलेंट सर्च परीक्षा में अनवार पब्लिक स्कूल के 400 तथा अन्य विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने बताया कि टैलेंट सर्च परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ-साथ उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च अनवार पब्लिक स्कूल द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं टॉप टेन में शामिल अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर बेहतर शिक्षा के अवसर को उपलब्ध कराना है। जिस क्षेत्र का शिक्षास्तर सर्वोत्तम होता हैं ,वह क्षेत्र अपने आप विकसित हो जाता है । क्योंकि शिक्षा से ही सभ्य समाज की संरचना की जा सकती है ।
प्रधानाचार्य संकेत माथुर ने बताया कि अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के छात्र और छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है । जिससे बच्चो में आत्म निर्भरता आ सके । वही मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा के माध्यम से क्षेत्र के शामिल होने वाले बच्चो में उत्साह भरना है । इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अनवार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ सोहराब सिद्दीकी क्षेत्र के बच्चो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टैलेंट सर्च परीक्षा का सराहनीय कार्य शुरू किया है ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संकेत माथुर सहित दिव्यांशु, मो. सलमान, मनोज सिंह, अरविंद मौर्य, सकीरा, वंदना सिंह, पवन कुमार अग्रहरि, शिवानी, रजनी, कमरान, विजय सिंह, इरतजा निशात, कृष्णा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
