लखनऊ :
सपा नेता बता लोन दिलाने के नाम पर दो लोगों से 85 लाख ठगे,केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र सेनानी बिहार तेलीबाग निवासी ध्रुव सिंह ने लोन दिलाने ने नाम पर धोखाधड़ी कर 83 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए सपा सरकार मे दर्जा प्राप्त मंत्री इमरान अली उर्फ मंत्री समेत विपेन्द्र यादव, इमरान अली, सुरेश, अभिनंदन कुमार पांडे एवं दीपक के विरूद्ध थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा DCP साउथ के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र सेनानी बिहार कालोनी तेलीबाग निवासी ध्रुव सिंह कि माने तो 2026 जनवरी में विपेन्द्र यादव से एक कार्यक्रम मे मुलाकात हुई। विपिन्द्र ने स्वयं को NBFC Non-Banking Financial Company) से संबंधित अधिकारी बताया और यह भरोसा दिलाया कि वह लोन दिलाने में हमारे मित्र देवाशीष शाहू की सहायत कर सकता है। विपेन्द्र ने देवाशीष से उनके प्रोजेक्ट संबंधित कागजात और उनके फर्म के कागजात मुझसे मागे और बोला कि इमरान अली उर्फ मंत्री जी जो कि सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहे है उनके माध्यम से लोन दिला देगा। उपरोक्त विपेन्द्र ने इमरान अली से लखनऊ में मुलाकात करायी और इमरान ने पूरा विश्वास दिलाया की आपका लोन NBFC company से पास करवा दिया जायेगा। इस क्रम में मुझ पर एवम देबाशीष पर समय समय पर दबाव डाल कर विपेन्द्र, इमरान, सुरेश, अभिनंदन और दीपक ने काम करने और लोन पास कराने का हवाला दे कर अलग अलग बैंक खातों में कुल 83 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिया। उन लोगों के क्रियाकलापों पर आशंका हुई तो ध्रुव सिंह और इनके साथी देवाशीष ने कड़ा रुख अपनाते हुए जब इनसे लोन की पड़ताल किया तो इन सभी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इन लोगों द्वारा दिए गए आधार एवं कंपनी के डक्यूमेंट्स की जाँच करने पर सब फर्जी निकले और विपेन्द्र के शाहजहाँपुर के आवास पर भी गया अपना पैसा और दिए कम्पनी के डाक्यूमेंट वापस मांगा तो विपेन्द्र देने से साफ इंकार कर धमकी देते हुए कहा ही चले जाओ वरना अंजाम बहुत बुरा होगा।
डर सहमे पीडितों ने इसकी इस जालसाजी और धोखाधड़ी की शिकायत DCP साउथ से लिखित शिकायत किया।
जांचोपरांत पीजीआई पुलिस ने बीते 8 फरवरी को मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जालसाजो की तलाश शुरु कर दी।
