सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

लखनऊ : मेहंदी समारोह में आयी युवती का हैण्ड बैग हुआ गायब।।||Lucknow:A young woman's handbag went missing at a mehndi ceremony.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मेहंदी समारोह में आयी युवती का हैण्ड बैग हुआ गायब।।
●बैग मे नगदी जेवरात एवं आईफोन था रखा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
 पीजीआई क्षेत्र वृंदावन योजना सेक्टर 6 मनसा पैलेस में आयोजित एक मेहंदी समारोह में शामिल होने आयी पूर्व डिप्टी जेलर के बिटिया का बैग चोरीहो गया। बैग में आईफोन, सोने के आभूषण, नकदी रखा हुआ था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना कृष्णनगर क्षेत्र निवासी नंदू पुत्री सुरेश बाबू यादव जो एमबीए की छात्रा हैं। शनिवार रात विराट हॉस्पिटल के सामने स्थित मनसा पैलेस सेक्टर 6 वृन्दावन योजना में आयोजित मेहंदी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। रात करीब 9:40 बजे उन्होंने अपना बैग हॉल में कुर्सी पर रख दिया और कार्यक्रम में व्यस्त हो गईं। करीब 10 बजे जब वह वापस लौटीं तो बैग वहां से गायब मिला।
बैग में आईफोन, सोने की चेन और अंगूठी, करीब पांच हजार रुपये नकद तथा लगभग 20 हजार रुपये कीमत का ब्रांडेड पर्स रखा हुआ था। बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों और आयोजकों ने पूरे परिसर में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़िता और उनके परिजनों ने समारोह स्थल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की मगर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है लेकिन अभी तक संदिग्धों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है।
 पीड़िता ने थाना पीजीआई में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।