सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

अम्बेडकर नगर :सामाजिक स्वतंत्रता और सहअस्तित्व का कर्तव्यबोध ही एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य : कैप्टन मंजू सिंह।||Ambedkar Nagar:The main objective of NSS is to instill a sense of duty towards social freedom and coexistence: Captain Manju Singh.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
सामाजिक स्वतंत्रता और सहअस्तित्व का कर्तव्यबोध ही एनएसएस का प्रमुख उद्देश्य : कैप्टन मंजू सिंह।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर कोई भी राष्ट्र कल कारखानों और अस्त्रों -शस्त्रों से नहीं अपितु वहां के नागरिकों के कर्तव्यबोध,सत्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से महान बनता है।जिसके लिए राजनैतिक स्वतंत्रता से पहले सामाजिक स्वतंत्रता और सह अस्तित्व की भावना का विकास अत्यावश्यक है,जोकि रासेयो के माध्यम से प्राप्त होती है।" ये उद्गार स्काउटिंग के हिमालयन वुड वैजधारी कैप्टन मंजू सिंह ने व्यक्त किए।कैप्टन मंजू सिंह गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर की रासेयो की दो इकाइयों के सप्त दिवसीय विशेष शिविर को समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं।
   ज्ञातव्य है कि विगत 27 जनवरी से 02फरवरी तक उक्त विशेष शिविर का आयोजन गांधी स्मारक संस्कृत पाठशाला में किया गया।जिसके अंतिम दिन आज अपराह्न में वृहद समापन सत्र का आयोजन किया गया।जिसे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ .उदयराज मिश्र ,पूर्व कार्यक्रमाधिकारी राजेश मिश्र,श्याम केतु सिंह,सुधीर शुक्ल,अमरनाथ पांडेय, नीतू सिंह ,सुनील कुमार , डॉ.संतोष सिंह  तथा राष्ट्रपति स्काउट मलखान सिंह आदि ने संबोधित किया।
  ज्ञातव्य है कि शिविर के आखिरी दिन आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मतदाता जागरूकता विषय पर संक्षिप्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें सभी लोगों ने समवेत स्वरों में मतदाता की शपथ ली।
  कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों कार्यक्रमाधिकारियों,शिविरार्थियों और गणमान्य लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रासेयो की शिक्षा को जीवन में अंगीकृत करने की आवश्यकता जताई अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन और तत्पश्चात भोजन प्रसादी का कार्यक्रम शिविरार्थियों द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की फोटो -