गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-24 पुलिस को बड़ी कामयाबी, ₹20 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
मोरना बस स्टैंड के पास से दबोचा गया वांछित अपराधी, कई संगीन मामलों में था फरार
दो टूक// गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सेक्टर-24 पुलिस को अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं ₹20,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहिद पुत्र मुंशी खाँ को मोरना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद (उम्र लगभग 31 वर्ष) मूल रूप से कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह कस्बा व थाना जहाँगीराबाद, बुलन्दशहर में रह रहा था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शाहिद पर गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी, धोखाधड़ी, अवैध गतिविधियों से जुड़े अनेक मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास क्षेत्र में अपराध फैलाने वाला रहा है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है—
- मु0अ0सं0 222/2022, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0 013/2023, धारा 174(ए) भादवि, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0 210/2021, धारा 411/414/468 भादवि, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0 221/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0 393/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली बुलन्दशहर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।।
