लखनऊ :
गैगेस्टर के नाम पर दवा कारोबारी से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार।
गोदाम मे पहले कर चुका है काम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम ने गैगेस्टर लारेन्स बिसनोई के नाम से धमकी भरा पत्र भेजकर रंगदारी की मांग करने वाले शातिर युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार गोमतीनगर क्षेत्र रोहित रेडिजेन्सी विकल्प खण्ड निवासी कारोबारी
गौरव बतरा पुत्र खेम करन का
हिन्दनगर ट्रान्सपोर्ट नगर में दवा का गोदाम करुण इन्टरप्राइजेज के नाम से दवा का गोदाम है। दिनांक 30.01.2026 को गोदाम पर ड्यूटीरत गार्ड को एक लिफाफे के अन्दर पत्र मिला जो उन्हे सम्बोधित था जिसको खोलने पर पत्र के अन्दर उनसे 15 दिनो के अन्दर 30 लाख रुपये रंगदारी देने की बात अंकित की गई थी व न देने पर उन्हे व उनके कर्मचारियो को एक-एक कर मारने की धमकी दी गई थी तथा पत्र के नीचे बिशनोई गैंग उ०प्र० पूर्वी अंकित थ पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमे गठित कर सीसीटीवी कैमरे व साक्ष्य एकत्र करने हेतु लगाया गया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से करीब 100 कैमरो को देखा गया जिसके आधार पर शातिर युवक को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त स्कूटी, हेलमेट एवं शॉल को बरामद किया गया। गिरफ्तार शातिर का नाम उमेश कुमार यादव पुत्र स्व० हरिशंकर यादव निवासी ग्राम बिसहर थाना खेजुरी जनपद बलिया हालपता नियर दुर्गा माता मन्दिर बिजनौर थाना बिजनौर लखनऊ का रहने वाला है।
कर्ज चुकाने के लिए वेब सीरिज देखकर मांगी थी रंगदारी
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार उमेश कुमार यादव ने बताया कि मै हिन्दनगर (ट्रान्सपोर्टनगर) दवा गोदाम करुण इन्टरप्राइजेज मे काम करता था। जहाँ मेरा सेटलमेन्ट ड्यूज नही दे रहे थे इसलिये अगस्त 2025 मे मैने काम छोड दिया था तथा उसने बताया कि वह 07 लाख रुपये बैंक से लोन ले रखा है। जिसकी किस्ते पैसे ना होने की वजह से टूट रही है। गौरव बतरा अच्छा पैसे कमाते थे। मै फिल्मे व वेब सीरिज काफी देखता हूँ जिसे देखकर मुझे आइडिया आया और मैने इस तरह की घटना करने का प्लान बनाया और अपनी स्कूटी से हिन्दनगर गया तथा स्कूटी को आड मे खडा कर साल ओढकर एंवम हेलमेट लगाकर दवा गोदाम में गया और वहाँ गार्ड को लिफाफा देकर चुपके से निकल गया तथा जिसमे तीस लाख रुपयो की रंगदारी मांगी थी। वह पत्र मैने अपने हाथ से लिखा था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
