रविवार, 8 फ़रवरी 2026

मऊ : मंत्री ए के शर्मा और मंत्री दारा सिंह चौहान ने स्वर्गीय मीना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि।||Mau:Ministers A.K. Sharma and Dara Singh Chauhan paid tribute to the late Meena Devi by laying flowers on her portrait.||

शेयर करें:
मऊ :
 मंत्री ए के शर्मा और मंत्री दारा सिंह चौहान  ने स्वर्गीय मीना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन,दरगाह।  को दरगाह क्षेत्र के कोल्हूआ पहुंचे नगर विकास मंत्री एक शर्मा कार्यकर्ता के घर पहुँच गए।स्वर्गीय मीना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।   कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान शाम के समय भाजपा मण्डल मंत्री एवं दरगाह से जिला पंचायत प्रत्याशी हरिवंश मौर्य के दादी मीना देवी का बीते 28 जनवरी को स्वर्गवास हो गया था। ऐसे में मंत्री ने उनके घर पहुँच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय मीना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाक़ात कर उनका दुख दर्द बांटा। कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ खड़े हैं। मंत्री दारा सिंह चौहान करीब आधा घंटा तक परिवार के साथ रहे। 
परिजनों ने मंत्री को बताया कि मीना देवी का ब्रह्मभोज आगामी 13 फरवरी को है। उनसे उक्त कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का आग्रह किया। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि यदि समय मिला तो वह इस आयोजन में भी जरूर शामिल होंगे। 
कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब एक परिवार की तरह हैं। ऐसे में जब भी किसी के साथ कोई संकट आन पड़े, यह हमारा दायित्व है कि हम उसके साथ मजबूती के साथ खड़े हों। 
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्र, ग्रामप्रधान सुनील मौर्य, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, अश्विनी यादव, अंजनी मिश्रा, दीपक मिश्र, अभिषेक उर्फ़ पंकज आदि लोग मौजूद रहे।