रविवार, 8 फ़रवरी 2026

लखनऊ : लूटपाट करने के मामले मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow:An accused who was absconding in a robbery case has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
लूटपाट करने के मामले मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना  अलीगंज मे दर्ज मामले मे फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने मुखबिर की सहायता से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक पर अगवा कर युवक से लूटपाट कर रुपए छीनने का आरोप है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार थाना सआदतगंज क्षेत्र 
 मोमिन नगर इलाफ पैलेस के पास रहने वाली शब्बो खातून ने थाना अलीगंज मे तहरीर देते हुए सूचना दी थी कि बेटा अशफाक उम्र 19 वर्ष को वाहन संख्या UP33AW 2666 से क्राइम ब्रान्च टीम बताकर अपहरण कर पैसे की मांग करना तथा न देने पर मारपीट करके जान माल की धमकी देते हुए मौजूद पैसे छीन लेना का
दिनांक 07.10.25 को थाना अलीगंज मे मु०अ०सं० 210/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(2)/140(2)/309(4) बीएनएस दर्ज करा रखा है।
उक्त दर्ज मुकदमे सलमान खान फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज के नेतृत्व मे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे अभि० सलमान खान पुत्र नफीस खान नि0 433/1084 नया राम नगर हरि मजार के पास कैपबेल रोड थाना सहादतगंज लखनऊ उम्र 25 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर वेलिंगटन चौराहे के पास केसरबाग रोड फेडरल बैंक के पास से समय 20.05 बजे दि0 07.02.26 को गिरफ्तार किया गया है। अभि० उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत अन्य अभियोगो के बारे मे जानकारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।