बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

गोण्डा- जिला पुलिस ने 28 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार कर की विधिक कार्रवाई

शेयर करें:
गोण्डा- जिला पुलिस ने 28 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। एसपी विनीत जायसवाल ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के तहत वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 11 फरवरी को विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 28 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस क्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने 06, थाना खरगूपुर पुलिस ने 03, थाना धानेपुर पुलिस ने 01, थाना मोतीगंज पुलिस ने 02, थाना मनकापुर पुलिस ने 01, थाना खोडारे पुलिस ने 02, थाना तरबगंज पुलिस ने 06, थाना नवाबगंज पुलिस ने 01, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 03, थाना परसपुर पुलिस ने 01, थाना कटराबाजार पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।