मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

मऊ :पुलिस ने 25 लाख के गुमशुदा मोबाइल किया बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे।||Mau:Police recovered missing mobile phones worth 25 lakh rupees, bringing smiles to the owners.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने 25 लाख के गुमशुदा मोबाइल किया बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में अपराध नियंत्रण और जन-सुनवाई के अभियान के तहत मऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद की साइबर सेल और विभिन्न थाना टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए गुम हुए 125 मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। आज  17 फरवरी को अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके हैंडसेट सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मऊ पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर प्रशंसा की।
प्रमुख बिंदु:
कुल बरामदगी: 125 मोबाइल फोन।
अनुमानित कीमत: ₹25,00,00,00 (पच्चीस लाख रुपये)।
तकनीकी मदद: इन मोबाइलों को ceir.gov.in पोर्टल और जनपदीय साइबर सेल की मदद से ट्रैक किया गया।
सबसे ज्यादा रिकवरी: मोहम्मदाबाद और कोपागंज थानों से 18-18 मोबाइल बरामद हुए।
थानावार विवरण:
मुहम्दाबाद (18), कोपागंज (18), घोसी (13), मधुबन (13), कोतवाली (10), दोहरीघाट (10), हलधरपुर (10), साइबर थाना (09), दक्षिणटोला (08), रानीपुर (06), चिरैयाकोट (05), सरायलखंसी (03) और रामपुर (02) मोबाइल बरामद किए गए।
पुलिस की सलाह: मोबाइल गुम होने पर क्या करें?
अपर पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि ये कदम उठाएं:
तत्काल निकटतम थाने या UPCOP ऐप पर शिकायत दर्ज करें।
ceir.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल ब्लॉक करें।
मोबाइल ट्रेस होने पर आपको SMS के जरिए सूचना मिल जाएगी।
टीम की सराहना: इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना शैलेश सिंह, उ.नि. राजेश्वर कुमार पाण्डेय और जनपद की समस्त साइबर टीमों का विशेष योगदान रहा।