मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

मऊ :कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किशोरी क्लब की स्थापना।||Mau:Establishment of a Kishori Club at Kasturba Gandhi Residential Girls School.||

शेयर करें:
मऊ :
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किशोरी क्लब की स्थापना।
दो टूक : मऊ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जिलाधिकारी महोदय के निर्देश में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया के कुशल नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोहम्मदाबाद गोहना में किशोरी क्लब की स्थापना की गई।
किशोरी क्लब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के मनोरंजन, स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है ताकि वो शिक्षा के साथ साथ खेल कूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बनाए रखें ।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने मानसिक विकास के लिए जरूरी है ।
इस अवसर पर बालिकाओं को क्लब संचालन के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, फुटबाल, हॉकी, शतरंज , वालीबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरण किया गया।
महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय जी द्वारा बताया गया कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में सफ़लता के नए आयाम स्थापित कर रही है।
वे खेल के मैदान से लेकर विज्ञान तकनीक , कार्पोरेट जगत, और देश की सीमाओं की रक्षा तक अपनी भूमिका निभा रही है,,साथ हि 
 विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 
निराश्रित महिला पेंशन योजना 
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी तथा साईबर अपराध के बारे मे एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबर 1930,181,1090,1098,112,1076  के बारे मे विस्तार से बताया।
जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय जी द्वारा कहा गया कि शिक्षा के साथ साथ खेल में भी रुचि रखना जरूरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, उन्होंने बाल विवाह के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया की कम उम्र में विवाह नहीं करना चाहिए विवाह की सही उम्र लड़की की 18 वर्ष और लड़के की 21वर्ष होनी चाहिए। 
बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ भी ग्रहण कराया गया|
उक्त कार्यक्रम के दौरान  ,वार्डन श्रीमती किरन सिंह  एवं समस्त शिक्षिका व बच्चियां उपस्थित् रहीं