सिद्धेश्वर पाण्डेय
दो टूक ,आजमगढ़ । माहुल नगर पंचायत के पूरामया पांडेय निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता आचार्य पंडित धरणीधर पांडेय की माता नैना देवी का 80 वर्ष की उम्र में सोमवार देर शाम निधन हो गया।जिसे सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई और उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो का तांता लग गया।
नैना देवी काफी मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी।क्षेत्र के धार्मिक अनुष्ठानों आदि में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता था।आचार्य धरणीधर पांडेय के पिता श्रीपति पांडेय सीआईएसएफ के अवकाश प्राप्त सब इंस्पेक्टर है। वे अपने चार पुत्र के साथ ही साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।मंगलवार को महर्षि दुर्वासा धाम के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय, ग्रापए के फूलपुर अध्यक्ष शशिकांत पांडेय,भाजपा माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय,अमित सिंह,हरिकेश गुप्ता, श्याम सिंह,सिद्धेश्वर पांडेय,भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह,हरिकेश गुप्ता,नीरज पांडेय, शिवा शर्मा ,अरुण मिश्रा ,सुजीत जायसवाल आँशु ,अजय श्रीवास्तव आदि रहे।
