लखनऊ :
पत्नी मिलने ससुराल पहुचे दमाद की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार।
दो साल की थी लव मैरिज शादी,धन की कटाई मे हुई मुलाकात।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र लालताखेडा गॉव में ससुराल पत्नी से मिलने आए दमाद को ससुर और सालो ने गॉव के बाहर षड़यंत्र के तहत बेरहमी से पीटाई कर सीने मे चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। वहीं साथ आया मृतक के भाई को भी गम्भीर चोट आयीं थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुचवाया और हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर आलाकत्ल चाकू बरामद किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जुट गई। घटना सोमवार की देर रात की है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार पीलीभीत जनपद के माधौटांडा निवासी रामसागर उम्र 24 वर्ष अपने राहुल गौतम के साथ 16 फरवरी सोमवार को अपनी ससुराल लालताखेडा थाना काकोरी लखनऊ अपनी पत्नी कामिनी से मिलने आया हुआ था जहाँ ससुराल वालो उसे गॉव के बाहर रोक दिया और देर रात होने पर बातचीत के दौरान षड्यंत्र के तहत ससुरालियों ने चाकू से गोदकर लहूलुहान कर भाग गए। साथ आए भाई को भी गम्भीर रुप से घार दिया था। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल भाईयों को अस्पताल पहुचवाया जहाँ डाक्टरों ने रामसागर को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के भाई राहुल गौतम की नामजद तहरीर पर हत्यारोपी ससुर भीमा गौतम साले सुमित गौतम ,अमित गौतम. बाल अपचारी के विरूद्ध मु0अ0सं0 58/26 धारा 103(1)/115(2)/3(5) बीएनएस दर्ज कर गिरफ्तार कर और रक्त रंचित आला कत्ल चाकू की बरामद किया।
इस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि जनपद पीलीभीत जिले के माधव टांडा के रहने वाले रामसागर ने दिसंबर 2024 में कामिनी पुत्री भीमा गौतम निवासी ग्राम लालताखेड़ा थाना काकोरी से लव मैरिज की थी। दोनों ने घर से भागकर पहले पीलीभीत के एक मंदिर में शादी की थी बाद में कोर्ट मैरिज कर लिया था। इसके बाद दोनों पीलीभीत में रहने लगे थे। कुछ दिन बाद कामिनी के मायके वाले पीलीभीत गए। रामसागर और कामिनी की रीति-रिवाज से शादी कराने की बात की। इसके बाद कामिनी को लालताखेड़ा गांव लेकर चले आए। उसी की बिदाई कराने मृतक भाई के साथ ससुराल आया हुआ था।
मृतक के भाई राहुल गौतम की माने कामिनी को लालताखेड़ा लाने के बाद उसके मायके वालों ने उसे रामसागर को भूल जाने को कहा। उसे रामसागर से मिलने नहीं दिया। हालांकि, चोरी-छिपे कामिनी रामसागर से बात करती रही। इस बीच उसके मायके वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय करनी चाही। कामिनी ने फोन करके इसकी जानकारी रामसागर को दी। 16 फरवरी को कामिनी के पिता भीमा और भाई सुमित और अमित ने विदाई के बहाने रामसागर को लालताखेड़ा लखनऊ बुलाया और ससुर भीमा, साला सुमित, अमित और पंकज (कामिनी का मौसेरा भाई) निवासी ग्राम लोनहा थाना बंथरा बात करने के बहाने रामसागर को गांव के बाहर ले गए कामिनी से रिश्ता खत्म करने को कहा। इस दौरान विवाद हो गया। इसके बाद भीमा, सुमित, अमित और पंकज ने रामसागर की पिटाई की इस दौरान सुमित ने रामसागर के पेट और सीने में चाकू घोंप दिया। मैंने बीच-बचाव किया, तो मुझे भी पीटा। शोर-शराबा होने पर आस-पास के लोग और राहगीर आ गए इस पर हमलावर फरार हो गए। रामसागर को एम्बुलेंस बुलाकर सरोजनीनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
प्रेम विवाह से युवती घर वाले थे नाराज।
पुलिस पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि (मृतक) रामसागर पुत्र इन्दल गौतम निवासी माधौटांडा जनपद पीलीभीत द्वारा कामिनी पुत्री भीम गौतम निवासी लालताखेडा थाना काकोरी लखनऊ से दिसम्बर 2024 में प्रेम विवाह, फोन व इन्स्ट्राग्राम के माध्यम से संपर्क होने पर घर वालों की बिना मर्जी से किया था करीब डेढ माह बाद कामिनी को उसके माता-पिता रामसागर के घर से यह कहकर ले आये थे कि वह विधि विधान से शादी करना चाहते हैं। इसके पश्चात कुछ दिन बाद रामसागर की माँ व चाचा कामिनी को लेने ग्राम लालताखेडा आये थे उस समय भी कामिनी को रामसागर के घर नहीं भेजा गया था। इस बीच कामिनी के माता-पिता द्वारा कामिनी की शादी दूसरी जगह तय की गयी थी। इसकी जानकारी रामसागर को हो गयी थी रामसागर के हस्तक्षेप के कारण कामिनी की दूसरी जगह शादी टूट जाने के कारण कामिनी के भाई व पिता रामसागर से नाराज थे।
गिरफ्तार हत्यारोपियो का विवरण, संरक्षण में बाल अपचारी -
1. सुमित गौतम पुत्र भिम्मा गौतम निवासी लालताखेडा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र 25 वर्ष
2. अमित गौतम पुत्र भिम्मा गौतम निवासी लालताखेडा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र 20 वर्ष
3. भिम्मा गौतम पुत्र टूडी गौतम निवासी लालताखेडा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र 50 वर्ष,4. बाल अपचारी - उम्र 16 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर थाना काकोरी,उ0नि0 छत्रजीत सिंह,उ0नि0 मोबिन अली, उ0नि0 सुमित तिवारी,. उ0नि0 श्री राजकुमार,का0 अजीत कुमार,
कां० धीरेन्द्र मौर्या,कां० संगलदीप इत्यादि।
