गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

लखनऊ : दुष्कर्म मे फंसाने की धमकी दे 20 लाख की ली कार।।||Lucknow: Threatened to implicate a man in a rape case and took a car worth Rs 20 lakh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दुष्कर्म मे फंसाने की धमकी दे 20 लाख की ली कार।।
फिल्म इंडस्ट्री के नाम पर 72 लाख का फ्रड करने का आरोप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र मे रहने वाले कारोबारी ने उधार दिए 72 लाख रुपए वापस मांगने पर दुष्कर्म में फसाने के नाम पर धमकी देकर 20 लाख की कार ले लेने का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने मे तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत साउथ सिटी निवासी संगीत कला कारोबारी कृष्ण कुमार राय की गानो की सूटिंग करने की फार्म है जिसका कार्यालय हजरतगंज में है।
इनका आरोप है कि फार्म मे इवेंट काम देखने वाले संजय सिंह ने अपने जानने वाले मुंबई निवासी सय्यद अख्तर हसन उर्फ पंछी जलौनी को 24.12.2023 को साउथ सिटी घर पर लेकर आए । सय्यद अख्तर हसन उर्फ पंछी जलौनी ने अपनी मीठी मीठी बातों मे फंसाकर बातचीत के दौरान 
72 लाख रुपए उधारी मांगी और एक साल में यह पैसा वापस कर दे साथ गाने की फार्म मे सूटिंग मे नि:शुल्क मदद करते रहने की बात कही। संजय सिंह के कहने पर सय्यद अख्तर हसन को 72 लाख रुपए दे दिया। एक साल बीते जाने पर जब पीडित ने अपना दिया पैसा वापस मांगा तो आना कानी करने लगे। दबाव देने पर दुष्कर्म के केस मे फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी देते हुए जबरन 20 की एक कार अपने नाम खरीदवा लिया।
फिल्म इंडस्ट्री के नाम पर फ्रड।
पीडित का आरोप है कि इ संजय सिंह, सय्यद अख्तर हसन, जूही अख्तर और सय्यद कादिर हसन बहुत शातिर किस्म के है फिल्म इंडस्ट्री मे काम के नाम पर कारोबारियों को फंसाकर फ्रड करते है और  कूटरचित दस्तावेज बनाने में माहिर है सय्यद अख्तर हसन जो की मुश्लिम धर्म के है और पंछी जलौनी नाम लिखकर अपने को हिन्दू बता कर जाल में फंसाकर, षड्यंत्र करके ठगी एवं ब्लैकमेंलिंग करते है। इनकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर संगीत कारोबारी ने न्यायालय मे फरियाद लगाई । 
फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पीडित की तहरीर के अनुसार पीजीआई पुलिस ने बीते बुधवार 24 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।