गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

लखनऊ : NCG कमाण्डो ने सीएम सुरक्षा की मॉकड्रिल।||Lucknow: NCG commandos conducted a mock drill for CM security.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
NCG कमाण्डो ने सीएम सुरक्षा की मॉकड्रिल।
दो टूक : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक आकलन करने के लिए एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और राज्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से किया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को परखना और आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। ड्रिल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को शहर के अलग-अलग संवेदनशील और व्यस्त इलाकों से होकर गुजारा गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरे की स्थितियों जैसे मार्ग अवरोध, संदिग्ध गतिविधि, अचानक हमले या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति से निपटने की रणनीति का अभ्यास किया। काफिले की मूवमेंट के साथ-साथ ट्रैफिक प्रबंधन, रूट डायवर्जन और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के इंतजाम भी परखे गए।
विस्तार
 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सीएम सुरक्षा वीआईप सुरक्षा को लेकर NSG कमाण्डो ने एवं लखनऊ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। उक्त मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, एस्कॉर्टिंग प्रोटोकॉल एवं आपातकालीन रेस्पान्स की संयुक्त रूप से समीक्षा भी की गयी। 
उक्त मॉकड्रिल का क्रम निम्नानुसार रहा।
1. मा0 मुख्यमंत्री जी की फ्लीट 05 कालीदास मार्ग से कार्यक्रम स्थल थानाक्षेत्र विभूतिखण्ड अन्तर्गत इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान के जुपीटर हॉल में आयी एवं जुपीटर हॉल पर काल्पनिक खतरा उत्पन्न किया गया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी सुरक्षा में तैनात NSG कमाण्डोज द्वारा पलक झपकते ही त्रुटिरहित कवर देते मा0 मुख्यमंत्री जी को सुरक्षित सेफ हॉउस तक लाया गया एवं खतरा को सफलतापूर्वक न्यूट्रलाइज किया गया। साथ ही जुपीटर हॉल में बैठायी गयी काल्पनिक जनता को भी शान्तिपूर्वक एवं सुगमता से खतरा से बाहर निकाला गया। किसी भी प्रकार की पैनिक होने जैसी स्थिति को सफलतापूर्वक कंट्रोल किया गया। 
2.हमले के बाद सुरक्षा कवच का काम ।
 मुख्यमंत्री की फ्लीट 05 कालीदास मार्ग से एयरपोर्ट हेतु रवाना थी, इस दौरान मार्ग पर ही काल्पनिक रूप से अचानक चिकित्सीय आकस्मिकता उत्पन्न की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री  को एक भी क्षण गवाये बिना सभी को एलर्ट करते हुए यथाशीघ्र नजदीकी सेफ अस्पताल तक ले जाया गया एवं कुशल चिकित्सक व मेडिकल स्टॉफ द्वारा आई.सी.यू. तक त्वरित गति से पहुँचाकर वांछित इलाज प्रारम्भ करने की मॉकड्रिल की गयी। साथ ही स्थानीय पुलिस बल द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए वहाँ उपस्थित आम जनता के मध्य किसी भी प्रकार की पैनिक होने जैसी स्थिति को सफलतापूर्वक कंट्रोल किया गया।
 उक्त मॉकड्रिल पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ की अध्यक्षता एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त–कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा मुख्यालय के विभिन्न उच्चाधिकारीगण, अपर पुलिस उपायुक्त–कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ अपर पुलिस उपायुक्त–पूर्वी जोन, लखनऊ अपर पुलिस उपायुक्त–दक्षिणी जोन, लखनऊ ग्रुप टॉस्क कमाण्डर(NSG) एवं लखनऊ के विभिन्न राजपत्रित अधिकारी सहित प्रतिभाग किये समस्त अराजत्रित अधि0/कर्म0गण द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों को पूरी दक्षता व तत्परता से सम्पादित किया गया। इस दौरान प्रतिभाग किये सभी अधिकारीगण द्वारा पायी गयी कमियों, बलों के मध्य बेहतर समन्वय व रिस्पॉस टाइम को और कम व प्रभावी बनाने जैसे लाभदायी सबक को नोट किया गया, जिससे कि मा0 महानुभावगण की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त रखा जा सके एवं आपात परिस्थिति के उत्पन्न होने की दशा में अल्पावधि में ही प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्थिति को सामान्य किया जा सके।*