शनिवार, 17 जनवरी 2026

मऊ :कड़ाके की ठंड में फरिश्ता बनेहरिवंश मौर्या।।||Mau:Harivansh Maurya becomes an angel in the biting cold.||

शेयर करें:
मऊ :
कड़ाके की ठंड में फरिश्ता बने
हरिवंश मौर्या।।
मौर्या ने 2100 जरूरतमंदों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में जब हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही हो और गरीबों के लिए रातें किसी मुसीबत से कम न हों, ऐसे समय में इंसानियत की गर्माहट बनकर सामने आए जनपद  मऊ के  मधुबन विधानसभा के हरिवंश मौर्या   भाजपा मंडल मंत्री दरगाह ने कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान में  किया मुख्य अतथि भाजपा के  कारागार मंत्री कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंच कर कंबल वितरण कार्यक्रम में  2100 जरूरतमंद,   विकलांग,असहाय और गरीब लोगों को कंबल वितरित कर न केवल शरीर को राहत दी, बल्कि दिलों को भी सुकून पहुंचाया।
कंबल वितरण के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान व  भाजपा मधुबन विधानसभा के हरिवंश मौर्या भाजपा मंडल मंत्री दरगाह काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा और दुआएं ही उनकी असली ताकत हैं। समाजसेवा को उन्होंने राजनीति नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य बताया। उनका कहना था कि जब तक समाज का आख़िरी व्यक्ति सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन नहीं जीता, तब तक सेवा का संकल्प अधूरा है।
कार्यक्रम के दौरान कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत साफ नजर आई। ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ कंबल नहीं, बल्कि सम्मान और अपनापन है, जो हरिवंश मौर्या   ने दिया है।
इस मानवीय आयोजन ने यह संदेश दिया कि सच्ची राजनीति वही है, जो संकट के समय जनता के साथ खड़ी नजर आए। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का यह प्रयास क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा , अश्वनी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सम्मान।
●जरुरतमंदो की सेवा ही मानव धर्म।