शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

मऊ :अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी जल कर खाक।||Mau:A house was completely destroyed by fire due to unknown causes.||

शेयर करें:
मऊ :
अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी जल कर खाक।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज विकास खंड के अदरी देहात गांव के खेल मैदान के वृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से विनोद बासफोर की पुरी गृहस्थी जल कर खाक।वह इस  भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज विकास खंड के अदरी देहात गांव के खेल के मैदान के पास विनोद बासफोर झोपड़ी बनाकर अपने पति पूनम व तीन बच्चे के साथ रहता था। वृहस्पतिवार की शाम वह पत्नी व बच्चों के साथ खाना खा कर शो गया। कुछ देर बाद लगभग 11 बजे झोपड़ी में आग की लपटे दिखीं जब तक परिवार कुछ समझ पायें झोपड़ी जलने लगी।किसी तरह विनोद पत्नी व तीन बच्चे को बाहर निकाला। झोपड़ी में रखें चार पाई,गद्दा,रजाई,राशन,बर्तन मोबाइल फोन,जरूरी कागजात व नगदी 1500 सौ रुपए जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के अनुसार लगभग डेढ़ से 2 लाख का नुक़सान हुआ है।विनोद इस समय इस ठंड के समय खुलेआम के निचे रहने को मजबूर हो गया है। मौके पर पहुंचे समाजसेवी राणा प्रताप यादव ने आर्थिक सहायता कर सरकारी सुविधाएं दिलाने का आश्वासन परिजनों को दिलाया है।