गुरुवार, 15 जनवरी 2026

लखनऊ :गांजा की तस्करी करने वाला नशे का सौदगार गिरफ्तार||Lucknow:Drug dealer involved in cannabis trafficking arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
गांजा की तस्करी करने वाला नशे का सौदगार गिरफ्तार ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बाजार खाला पुलिस टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध गांजा कुल वजन 1170 ग्राम जामातलाशी से 500 रुपये बरामद।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना बाजार खाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक-13.01.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र  मनोरंजन केन्द्र ऐशबाग रोड लखनऊ बीट गुलजार नगर से एक अवैध गांजा की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर का नाम मुसर्रफ हुसैन निवासी शांतिनगर गुलजार नगर थाना बाजारखाला लखनऊ का रहने वाला है।
कब्जे से अवैध गांजा कुल वजन 1170 ग्राम बरामद कर, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त विरूद्ध नियामानुसार कार्यवाही की जा रही है।