ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : निगोहां क्षेत्र मे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत।||Lucknow:A young man was killed after being hit by a train in the Nigohan area.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
निगोहां क्षेत्र मे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत।
दो टूक : लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र टिकरा गांव के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक मानसिक विक्षिप्त युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि मगंलवार की सुबह टिकरा गांव के बाहर से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराई गई।
मौके पर पहुंचे निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा निवासी तेज नारायण ने मृतक की पहचान 18 वर्षीय बेटे सूरज के रूप में की। पिता ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और घर से बिना बताए निकल गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें