रविवार, 1 मार्च 2026

लखनऊ :बिरयानी शॉप के फ्रिज में मिला शव,मचा हडकंप।।||Lucknow:Dead body found in the refrigerator of a biryani shop,Causing panic.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बिरयानी शॉप के फ्रिज में मिला शव,
मचा हडकंप।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र अन्तर्गत जीसीआरजी कॉलेज के पास एक बंद वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में एक शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया। दुकान पिछले 3-4 दिनों से बंद थी जिसे सुबह खोलने पर शव का पता चला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में एक युवक का शव मिला है दुकान पिछले चार दिनों से बंद थी बताया जा रहा है कि दुकान संचालक सनी रावत के पिता का देहांत हो गया था, जिसके चलते अंतिम संस्कार के दौरान दुकान बंद कर दी गई थी आज दुकान खोलने पहुचे तो फ्रीजर मे शव देख दंग रह गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त के बाद पंचायतनामा भरकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई की थाना बीकेटी क्षेत्र जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित वेज बिरयानी की दुकान में एक शव मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने छानबीन की पता चला कि
 वेज बिरयानी की दुकान के मालिक– शनि रावत के फ्रिज में एक युवक का शव पाया गया है। दुकान मालिक के पिता की तीन दिन पूर्व मृत्यु होने के कारण दुकान बंद थी
 जानकारी होने पर डीसीपी उत्तरी, एडीसीपी उत्तरी, सहायक पुलिस आयुक्त बी0के0टी0 द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाया गया । 
कार्यवाही के दौरान मृतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड तथा सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रथम दृष्टया मृतक की शिनाख्त विजय पाल पुत्र डलई, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी किशुनपुर, थाना बीकेटी, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट बाहरी चोट अथवा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।