लखनऊ :
विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों ने प्रस्तुत किए उत्कृष्ट प्रोजेक्ट,अतिथियों ने सराहा।
दो टूक : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मेरी चिल्ड्रेन स्कूल कोपागंज में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रेयाज ने दीपक जलाकर किया अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के बीच इस तरह के आयोजनों से प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने जोर दिया कि केवल किताबी पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल) भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने वर्तमान समय को प्रतिस्पर्धा का दौर बताते हुए कहा कि हर प्रकार की नौकरी के लिए छात्रों को कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना होगा। ऐसे में व्यावहारिक शिक्षा उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती है
जिसमें विद्यालय के बच्चों ने कड़ी मेहनत करके विज्ञान दिवस पर अपने प्रतिभा को करने का प्रयास किया इसमें पंजाबी कल्चर बंगाली कलर गुजराती कल्चर एवं देश के समस्त कल्चर का प्रदर्शन बेहतरीन तरीके से किया विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अविष्कार के नए-नए तरीकों को भी दिखाने का प्रयास किया इसमें बच्चों ने हर प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए जल संरक्षण के लिए तथा ऊर्जा संरक्षण के लिए तमाम तरह के आविष्कारों का प्रदर्शन किया जिस तरह से स्कूल के बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस पर सभी अभिभावक और आगंतुकों ने विद्यालय के अध्यापकों प्रधानाचार्य और भी सारे सहयोगी कर्मचारी की भूरी भूरी प्रशंसा की अंत में विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल्य शर्मा एवं समस्त अध्यापक एवं अन्य समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा की एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
