शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

लखनऊ : होली से पहले फूड विभाग का छापा,डेढ़ कुंटल मिलावटी खोवा पकड़ा।|Lucknow: Food department raids ahead of Holi, seizes 1.5 quintals of adulterated khoya.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
होली से पहले फूड विभाग का छापा,डेढ़ कुंटल मिलावटी खोवा पकड़ा।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक :  मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना में होली पर्व को लेकर जहां भारी मात्रा में मिलावटी खोवा की बिक्री जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रहे हैं। इस छापेमारी मे टीम ने भारी मात्रा मे मिलावटी खोया पकड़ा। खोया कहाँ से कहाँ जा रहा था इसकी जांच मे कर रही है।
विस्तार
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन मऊ की टीम ने शनिवार को मोहम्मदाबाद गोहना में मुखबिर की सूचना पर एक प्राइवेट बस जो वाराणसी से चलकर जीयनपुर को जा रही थी जिस पर छापामारी करके लगभग डेढ़ कुंटल मिलावटी खोवा को अपने कब्जे में लेकर सीज किया।
इस बावत पूछे जाने पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नमूना लेकर इसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा और अधो मानक पाए जाने पर उक्त व्यापारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अमित कुमार राणा ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने हेतु अगर कोई लापरवाही करता है तो निश्चित रूप से वह दंड का  भागी होगा। 
छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके सिंह, अमित कुमार राना, रीता देवी, ओमप्रकाश यादव, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव समेत खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।