लखनऊ :
दामाद ने ससुर पर फावड़े से किया हमला,हुई मौत गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा
क्षेत्र चक गॉव बेटी की विदाई कराने पहुचे पिता की दमाद से विवाद के बाद दामाद नज परिवार वालो के साथ मिलकर ससुर पर फावडे से हमला कर दिया जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या कारित करने के मामले मे आरोपी दमाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र के चक गांव निवासी पूजा के पिता रामनरेश (61) पर 22 फरवरी को विदाई को लेकर हुए विवाद के बाद ने दामाद संदीप कुमार व उसके घरवालों ने फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में शनिवार को आरोपी दामाद संदीप को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार पूजा रावत पत्नी संदीप कुमार निवासिनी ग्राम चक थाना बन्थरा लखनऊ ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पति व सुसराल वालो दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताडित करना की सूचना पाकर घर पहुचे पिता रामनरेश के साथ बात चीत के दौरान गाली गलौज कर पिता को धारदार हथियार से सिर पर वार कर मरणासन्न कर दिया।
पीडिता की तहरीर थाना बन्थरा मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान घायल रामनरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुखबिर खास की सूचना के पर ग्राम चक से नरायनपुर–बेहटा मार्ग से आरोपी संदीप रावत उम्र 28 वर्ष पुत्र श्यामलाल पता ग्राम चक थाना बन्थरा लखनऊ गिरफ्तार कर निशांदेही पर मृतक रामनरेश के सिर पर फावड़े से वार करने वाला फावड़ा बरामद किया गया।।
