लखनऊ :
सड़क दुर्घटना मे ट्रक खलासी समेत स्कूटी सवार युवक की मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनग क्षेत्र किसान पथ पिपरसंड अण्डरपास के पास एक बेकाबू पिकअप डाला ने स्कूटी मे टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
वहीं थाना बिजनौर इलाके में किसान पथ पर नटकुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर एक ट्रक क्लीनर अपनी ट्रक को सड़क किनारे लगा रहा था तभी पिछे से दूसरी ट्रक ने रौद दिया जिससे ट्रक क्लीनर की मौत हो गई।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना सरोजनी नगर क्षेत्र अन्तर्गत बीते शुक्रवार की रात लगभग दस बजे किसान पथ पिपरसंड अण्डरपास के पास एक एक डीसीएम (छोटा मालवाहक वाहन) के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार हेतु सीएचसी सरोजनी नगर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान अभिजीत पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी पिपरसंड थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 22 वर्ष के रुप मे पहचान हुई है।
पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। ट्रक ने खलासी को रौंदा हुई मौत।
पुलिस के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर नटकुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर शनिवार सुबह दस बजे झांसी से लखनऊ किसान पथ होते हुए गोरखपुर जा रहा ट्रक नटकुर अंडरपास से उतरकर सर्विस रोड के किनारे ट्रक खड़ा करने के लिए ट्रक का खलासी ट्रक से नीचे उतरकर वाहन को सड़क किनारे लगवा रहा था इसी बीच पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने खलासी के उपर ट्रक चढ़ा दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुचवाया जहाँ डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक खलासी की संदीप पुत्र मुनेश्वर, निवासी ग्राम सिमरा, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 35 वर्ष के रुप मे पहचान हुई है।
पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर मौजूद
ट्रक चालक फुरकान ने बताया कि वह अपने ट्रक क्लीनर संदीप पुत्र मुनेश्वर निवासी ग्राम सिमरा थाना हसनगंज जनपद उन्नाव उम्र लगभग 35 वर्ष,*के साथ ट्रक लेकर झांसी से लखनऊ किसान पथ होते हुए गोरखपुर जा रहे थे। बिजनौर नटकुर अंडरपास से उतरकर सर्विस रोड के किनारे ट्रक खड़ा करने के लिए खलासी संदीप नीचे उतरकर ट्रक को किनारे लगवा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक संख्या RJ 11 GC 7531 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए संदीप को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया ।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।।
