लखनऊ :
एयरफोर्स ऑफिसर को मारी गोली
,हालत नाजुक,FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ थाना
सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र शॉपिंग स्क्वायर के सामने बीती रात बदमाशों ने एक एयरफोर्स से रिटायर ऑफिसर को कार मे बैठते वक्त गोली मार कर फरार हो गए।गोली की आवाज अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुचाया जहाँ इलाज चल रहा है वहीं घायल की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया रेस्टोरेंट विवाद का मामला सामने आया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र शॉपिंग स्क्वायर–2 के सामने शुक्रवार की रात रिटायर सैन्यकर्मी आफिसर को एक युवक ने गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गया। सूचना पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
●डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, अवधेश पाठक (61) वायुसेना से रिटायर्ड हैं। वह असंल के सेक्टर-डी स्थित शॉपिंग स्क्वायर में रेस्टोरेंट चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट के बाहर कार में कुछ सामान रख रहे थे। इसी बीच पीछे से आए युवक ने उन पर गोली चला दी। वह चिल्लाते हुए रेस्टोरेंट की तरफ भागे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 30.01.2026 को समय करीब 22.15 बजे थाना सुशान्त गोल्फ सिटी को कंट्रोल रूम–112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शॉपिंग स्क्वायर–2, अंसल सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली गोली लगी है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज एवं थाना प्रभारी सुशान्त गोल्फ सिटी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
घायल व्यक्ति की पहचान अवधेश कुमार पाठक पुत्र शिवप्रसाद, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई है। घायल को तत्काल उपचार हेतु मेदांता हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर है एवं वे खतरे से बाहर हैं।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों तथा घायल की पत्नी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार पाठक मूल रूप से ग्राम हावपुर गड़ारी, थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के निवासी हैं तथा वर्तमान में ग्राम कबीरपुर, थाना गोसाईगंज क्षेत्र में अपने निजी आवास में निवास कर रहे हैं। वे शॉपिंग स्क्वायर–1, शॉप संख्या–222 में “रसोई बाई मां” नाम से दुकान संचालित करते हैं। दिनांक एवं समय उपरोक्त पर वे दुकान से कुछ सामान अपनी निजी कार में रख रहे थे, तभी 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन पर फायर कर दिया गया, जिसमें गोली उनके दाहिनी आंख के ऊपर लगी।
घायल की पत्नी द्वारा दिये गये प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 08 विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से विवेचना की जा रही है। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है एवं पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
