लखनऊ :
कैंसर संस्थान ने CHC गोसाईगंज मे
स्वास्थ्य संवाद आयोजन कर,महिलाओं को किया जागरूक।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान ने कैंसर की रोकथाम और महिलाओं में होने वाले सामान्य कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में “स्वास्थ्य संवाद” का आयोजन किया।
कार्यक्रम में कल्याण सिंह कैंसर संस्थान, लखनऊ के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट डा. आयुष लोहिया, विभागाध्यक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग, कैंसर संस्थान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज के अधीक्षक डॉ. सुरेश पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी, लखनऊ और अनेक स्वयंसेवी संगठनों की उपस्थिति रही। सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग, कैंसर संस्थान, लखनऊ, के चिकित्सकों द्वारा कैंसर के जोखिम कारकों, प्रारंभिक पहचान और जीवनशैली में बदलाव की भूमिका पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया।
समुदायिक स्वास्थ्य विभाग की डा. अंशु सिंह एवं डा. रोहित जी नें स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बारे में महिलाओं में जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और स्क्रीनिंग, समय पर परामर्श और स्वस्थ आदतों के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने में स्कूलों और सामाजिक संगठनों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
इस कार्यक्रम में करीब 70–80 महिला प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी, स्कूल शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। जिन्होंने इस पहल का समर्थन करने और पूरे समुदाय में कैंसर की रोकथाम का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
