सोमवार, 12 जनवरी 2026

गोण्डा- कामनमैन सोशल वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में रामलील मैदान में विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस का हुवा आयोजन

शेयर करें:
गोण्डा- कामनमैन सोशल वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को रामलील मैदान में विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस का आयोजन किया गया। समारोह के प्रबंधक पूर्व छात्र नेता धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि स्वामी जी के विचारों से युवाओं को जोड़ने के लिए सोसाइटी की ओर से पिछले 21 वर्षों से अनवरत युवा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के विचारक व वक्ता डा. महिम तिवारी ने कहा कि रामकृष्ण के सनातन धर्म की महान चेतना के विवेकानंद जी मूर्त स्वरूप थे। उन्होंने सनातन धर्म ध्वज विश्व के क्षितिज पर फहराया। 
संघ के पूर्व प्रचारक जनार्दन सिंह ने कहा कि  स्वामी जी ने विधर्मियों द्वारा सनातन धर्म के प्रति गर्त में डालने कुत्सित प्रयास को विफल किया। उन्होंने युवाओं को वीरभोग्या वसुन्धरा का पाठ सिखलाया। सेवानिवृत हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं साहित्यकार डा. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को चित्रित करते हुए कहा कि स्वामी जी के धर्म के प्रति दिए गए संदेश हृदयस्पर्शी थे, इसलिए वैश्विक स्तर पर उसका असर हुआ। उनके संदेशों से प्रेरित होकर क्रांतिकारियों ने हंसते हुए अपना बलिदान दिया। समारोह को डा. संत शरण त्रिपाठी ने काव्य पाठ एवं उत्तम शुक्ल व इ. सुरेश दूबे, डा. मिथिलेश मिश्र ने भी सम्बोधित किया। समारोह में युवा प्रतिभागी कलाकारों को सोसाइटी के अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एवं गीता गोष्ठी के संयोजक सुरेश दूबे ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अनिल सिंह, पंकज दूबे, डा शेर बहादुर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, राघवेश तिवारी चीकू, राजन पाण्डे आदि लोग मौजूद रहे।