रविवार, 4 जनवरी 2026

ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन अवधेश की ऐतिहासिक किसान पंचायत, संगठन विस्तार और किसान हितों पर हुआ बड़ा मंथन!!

शेयर करें:

ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन अवधेश की ऐतिहासिक किसान पंचायत, संगठन विस्तार और किसान हितों पर हुआ बड़ा मंथन!!

 !!ब्यूरो रिपोर्ट!!

दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कोट गांव में आज भारतीय किसान यूनियन अवधेश की एक विशाल एवं ऐतिहासिक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भारी संख्या में किसानों की सहभागिता रही, जिससे संगठन की मजबूती और किसानों की एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

किसान पंचायत की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार पाठक जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन अवधेश किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने और किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री बबलू मिश्रा जी ने संगठन की कार्यप्रणाली और भावी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और जमीनी कार्यकर्ताओं में है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश त्रिपाठी जी के संघर्षशील नेतृत्व की विशेष रूप से सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री अवधेश त्रिपाठी जी ने हमेशा दबे-कुचले, शोषित और वंचित किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया है। किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाकर उन्होंने किसान हितों की निर्णायक लड़ाई लड़ी है, जिससे संगठन को नई दिशा और पहचान मिली है।

इस ऐतिहासिक किसान पंचायत में वरिष्ठ पत्रकार देव गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अवधेश न केवल किसानों की समस्याओं को उठाती है, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से समाधान तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही है।
देव गुर्जर ने कहा कि आज के समय में जब किसान अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में भारतीय किसान यूनियन अवधेश जैसे संगठनों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी जी के संघर्ष, निष्ठा और किसानों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संगठन किसानों की वास्तविक आवाज बनकर उभरा है।

किसान पंचायत के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे आने वाले समय में किसानों की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर, अमित कुमार, राहुल कुमार, विशेष कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पंचायत को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।।