रविवार, 25 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: बीटेक छात्र आत्महत्या मामला: नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वार्डन गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बीटेक छात्र आत्महत्या मामला: नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वार्डन गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

ग्रेटर नोएडा | गौतमबुद्धनगर

दो टूक:: नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दिनांक 25 जनवरी 2026 को शारदा गोलचक्कर के पास से हॉस्टल के दो वार्डन—सत्यनारायण पाण्डेय और धर्म सिंह सिकरवार—को गिरफ्तार किया है, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

घटना का विवरण

दिनांक 23/24 जनवरी 2026 की रात्रि नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी (पुत्र विजय सोनी), निवासी भोगनीपुर, जनपद झांसी, ने आत्महत्या कर ली थी।
मामले की जांच में सामने आया कि छात्र को हॉस्टल प्रबंधन द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किया गया था, जिसके चलते यह दुखद कदम उठाया गया। इस संबंध में आत्महत्या के दुष्प्रेरण का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. सत्यनारायण पाण्डेय पुत्र स्व0 रामदेव पाण्डेय
    निवासी: ग्राम मसूरिया, थाना गढ़वा, जनपद गढ़वा (झारखंड)
    वर्तमान पता: नॉलेज पार्क-3, गौतमबुद्धनगर
    उम्र: लगभग 54 वर्ष

  2. धर्म सिंह सिकरवार पुत्र राम सेवक सिंह
    निवासी: ग्राम लोहरीकापुरा, थाना देवगढ़, जनपद मुरैना (मध्य प्रदेश)
    वर्तमान पता: नॉलेज पार्क-3, गौतमबुद्धनगर
    उम्र: लगभग 47 वर्ष

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 0025/2026
धारा 191(2), 115(2), 108 बीएनएस
थाना: नॉलेज पार्क, जनपद गौतमबुद्धनगर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।।